बुधवार को जिले के पैक्स और व्यापार मंडल द्वारा किसानों के धान की अधिप्राप्ति न किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले क्लेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने धान की अनाज को जलाकर रोष जताया। किसानों ने कहा कि पैक्स और व्यापार मंडल की मनमानी पर लगाम लगाने की ताकत और प्रशासनिक सिस्टम में खत्म हो चुकी है। जिसके कारण पैक्स और व्यापार मंडल भ्रष्टाचार के आकंठ में डूब चुका है। किसानों की जगह व्यापारियों से धान की खरीद की जा रही है.। वहीं किसान औने-पौने दाम पर धान को खुले बाजार में बेचने को मजबूर हैं। किसान यूनियन इस पर कड़ा रोष जताती है। कई किसान ऐसे हैं जिन्होनें पिछ्ले साल धान पैक्स में बेचा है, लेकिन उसका अबतक भुगतान बकाया है. किसान परेशान हैं। लेकिन इसकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। इसके पहले किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की और खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की।. यूनियन के संरक्षक सुरेश प्रसाद, जिलाध्यक्ष वशिष्ठ यादव, उपाध्यक्ष चंद्रभुषण पांडेय, चन्दर मांझी, उदय प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, सुबोध कुमार, राम जतन चौहान, उमेश कुमार सहित अन्य किसान शामिल थे। किसानों ने पैक्स और व्यापार मंडल में धान की खरीद में मनमानी बंद करने, उर्वरक खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, पैक्स और व्यापार मंडल के द्वारा धान खरीद में किए जा रहे मनमानी पर अविलंब रोक लगाने की मांग की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

शेखोपुरसराय प्रखंड के कबीरपुर गांव में पुलिस के द्वारा हत्यारोपी के घर की कुर्की जब्ती की गई। विकास यादव हत्याकांड के आरोपी दयानंद यादव के घर की कुर्की की गई। घर के चौखट-किबाड़ सहित सारे सामान को पुलिस के द्वारा थाने लाकर रखा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि 2020 में कबीरपुर गांव के विकास यादव की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। तभी से इस हत्याकांड का आरोपी दयानंद यादव फरार है। न्यायालय के आदेश के बाबजुद भी उसने सरेंडर नही किया है। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर बुधवार के दिन उसके घर की कुर्की जप्ती की गई है। बताते चलें कि गांव से शेखोपुरसराय बाजार आने के क्रम में नहर के पास विकास यादव को अपराधियों ने गोली मार दिया था। इस घटना में उसकी मौत हो गई थी।

चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के नंदू शेरा गांव में पासवान टोला में गली नली नहीं बनने से ग्रामीणों ने अपने अपने पानी गली में गिराने से कचरा जमा हो जा रही है इससे ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने बताया इस पर मुखिया वार्ड ब्लॉक के कर्मचारी का भी ध्यान नहीं है कई बार मुखिया के पास ब्लॉक में हम लोग गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

राज्य के अन्य जिलों की भांति शेखपुरा जिले में पॉजिटिव लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।सोमवार को जांच के दौरान सिविल सर्जन डॉ पृथ्वीराज भी पॉजिटिव पाए गए। जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद वे होम आइसोलेशन में चले गए है। इस बात की पुष्टि उन्होंने मोबाइल से इस संवाददाता को की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रविवार को ट्रक चोरी के मामले में पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा ने 3 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एसपी ने कहा कि अनुसंधान के क्रम में अंतरराज्यीय वाहन चोरी और खरीद बिक्री गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में अनुसंधान के क्रम में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में जहानाबाद से आनंद कुमार तथा धनबाद से आयुष और अनूप का नाम शामिल है। शेखपुरा नगर के बाईपास रोड में सड़क के किनारे लगे एक हाईवा की एक पखवाड़ा पूर्व आधी रात में चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हालांकि पुलिस के द्वारा अभी इस पूरी खबर की पुष्टि नहीं हो रही है परंतु विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया कि इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रविवार को पूरे जिले सघन मास्क टोकाटाकी अभियान चलाया गया। कोरोना के तीसरी लहर के दस्तक देने के बाद भी लोगो की लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही है।. मास्क टोकाटाकी के दौरान बड़ी संख्या में लोगो से मास्क नहीं पहनने को लेकर जुर्माना वसूल किया गया। बदले में उन्हें मास्क दिए गए। कोरोना के बढ़ते संक्रमन के बीच मास्क पहनने की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए, घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की सलाह दी। कान पर केवल मास्क लटकाए लोगो को भी फटकर लगाते हुए सही तरीके से मुह और नाक ढककर सही तरीके से मास्क पहनने की नसीहत दी। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि जिला प्रशासन, पुलिस, नगर प्रशासन और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से सघन मास्क टोकाटाकी अभियान चलाया। टोकाटाकी के दैरान वाहन सवार लोगो के साथ साथ पैदल यात्रियों से भी जुरमाना वसूल किया। नगर क्षेत्र शेखपुरा के चांदनी चौक, खांडपर, पटेल चौक, रेलवे स्टेशन, इन्दाय, गिरिहिंडा, बुधौली चौक, गोल्डन चौक, रेड क्रोस भवन, जवाहर नवोदय विधालय के सामने, त्रिमुहानी आदि 11 स्थानों के अलावा बरबीघा नगर क्षेत्र के थाना चौक, महावीर चौक, शेखोपुरसराय थाना के सामने बरबीघा-वारसलीगंज मुख्य पथ , चेवाड़ा थाना क्षेत्र के शेखपुरा- सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग, केवटी ओपी के बरबीघा - सरमेरा पथ पर सघन मास्क चेकिंग और टोकाटाकी अभियान चलाया गया। इस दौरान कई स्थनों पर वाहन के कागजात और हेलमेट की जाँच भी की गयी। एक साथ इतने स्थान पर मास्क टोकाटाकी को लेकर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। बड़ी संख्या में लोग टोकाटाकी करने वाले अधिकारियो और कर्मियों के साथ उलझते भी देखे गए। कई लोगो ने आगे से गलती नहीं करने और इस बार जुर्माना नहीं लगाने की फरियाद भी करते दिखे।

मैं प्रिंस कुमार बिहार मोबाइल वाली से समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय चेनारी रोहतास में पहुंचे हुए हैं और यहां पर मैंने अधिकारी से बात किया आंगनबाड़ी केंद्र में राशन क्यों दिया जाता है कम बच्चों का उसने रीजन बताएं ₹79 प्रति किलो के दार से सरकार द्वारा मिलता है इसीलिए आगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का राशन में कटौती की जाती है

कोरोना के बढ़ते प्रकोप से जहां राज्य सरकार और जिला प्रशासन परेशान नजर नही आ रही है। वहीं एलटी की कमी के कारण इस जिले में सैंपल जांच की प्रगति काफी धीमी है। इस बाबत सिविल सर्जन डॉ पृथ्वीराज ने बताया कि जिला स्वास्थ्य प्रशासन के सामने सबसे बड़ी समस्या सैंपल जांच की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा संविदा पर बहाल 7 एलटी के सहारे जांच कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस जिले में सैंपल की जांच का प्रतिदिन का लक्ष्य 31 सौ से 32 सौ है। लेकिन एलटी की कमी के कारण लक्ष्य के आधे लोगों का ही जांच हो पा रहा है। गुरुवार को यहां मात्र 609 लोगों का आर टी पी सी आर और 700 लोगों का एंटीजोन जांच हो पाया । उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस जिला में बहाल 7 एलटी का अवधि विस्तार नही होने के कारण वे सभी काम छोड़ चुके हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि राज्य सरकार इस जिले में एलटी कमी को देखते हुए जिला स्वास्थ्य समिति से कमसे कम 10 की संख्या में एलटी बहाल करने का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा कि कोई भी बीएमएलटी का डिग्रीधारक जिला स्वास्थ्य समिति पहुंचकर पहले आओ ,पहले पाओ के तहत एलटी की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 15 से 18 वर्ष आयु के किशोर बच्चे और बच्चियों को टीका देने के कार्य में भी सभी स्कूलों , कॉलेजों और कोचिंगो के बंद हो जाने के कारण बाधा पहुंच रही है।उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में किशोरों को घर घर जा कर टीका दिया जायेगा।