शुक्रवार के दिन जिला में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या के बाद बिना मास्क लगाकर खुलेआम घूमने वालों और यात्रा करनेवालों के खिलाफ नकेल कसने के उद्देश्य से नगर परिषद प्रशासन ने शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शहर के खांड पर और पटेल चौक के बीच नप कार्यालय के सामने सड़क पर पुलिस के सहयोग से चेकिंग अभियान नप कर्मियो ने अभियान चलाया। इस अभियान में नगर परिषद के बड़ा बाबू , टैक्स दारोगा , सफाई निरीक्षक सहित अन्य शामिल थे। टैक्स दारोगा मो कैश ने बताया कि बिना मास्क के सफर कर रहे राहगीरों और यात्रियों को रोककर उनसे जुर्माने की राशि वसूल की गई। साथ ही बिना मास्क के सफर करनेवालों को सख्त चेतावनी भी दी गई। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों से जुर्माना की राशि वसूल की गई। उधर नगर परिषद प्रशासन द्वारा मास्क न लगाकर घूमने वालों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के बाद बिना मास्क के सफर करने वाले लोग भयभीत नजर आए। उधर पुलिस ने कई ऐसे लोगों को उठा -बैठक करवा कर चेतावनी के साथ मुक्त कर दिया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार कृषि विश्व विद्यालय सबौर भागलपुर से पहुंची तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम ने कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी का निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व विश्वविद्यालय के सह निदेशक अनुसंधान डॉ फिजा अहमद ने किया। इनके साथ टीम में क्षेत्रीय निदेशक पटना श्याम बहादुर सिंह , सहायक निदेशक प्रशासन पटना शशिकांत शशि शामिल थे। निरीक्षण के दौरान केंद्र के प्रभारी डॉ विनय कुमार मंडल सहित अन्य कृषि वैज्ञानिक मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान त्रिस्तरीय जांच टीम के अधिकारियों ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जिले में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही जलवायु पर आधारित खेती सहित अन्य प्रशिक्षणों के बारे में विस्तृत पूछताछ की। टीम के अधिकारियों ने केंद्र परिसर में तकनीक संसाधनों को स्थापित कर सुसज्जित करने का निर्देश केंद्र प्रभारी को दिया। ताकि इस जिले के किसानों को वैज्ञानिक तरीके से उन्नत खेती करने और इससे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने में सफलता मिल सके।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा चूक और बड़े घटनाक्रम में उनके सुरक्षित वापसी के बाद जगह-जगह उनको लेकर दीर्घायु होने की कामना की जाने लगी है। इसी बीच शहर में महिलाओ ने महामृत्युंजय जाप कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई । शुक्रवार को महामृत्युंजय जाप का आयोजन नगर परिषद क्षेत्र के कच्ची रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यालय सभाकक्ष में किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुलेखा देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महामृत्युंजय जाप में मुख्य अतिथि के रुप में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शेखपुरा जिला प्रभारी शालिनी वैसियार शामिल हुई। मौके पर महामृत्युंजय जाप में जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार भी मौजूद थे।महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान वहां के मुख्यमंत्री और पंजाब पुलिस ने जानबूझकर रास्ते पर आंदोलनकारियों को आने की छूट दे दी और एक बड़ी साजिश हो सकती थी। परंतु इसमें प्रधानमंत्री सुरक्षित वापसी की है। उनके दीर्घायु होने को लेकर महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया गया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों जनता के दिलों की धड़कन है। कांग्रेस जनता के वोट से नकार दिए जाने के बाद अलग-अलग तरह की साजिश कर रही है। जिसे जनता के द्वारा ही विफल कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सुलेखा कुमारी, नगर अध्यक्ष भावना गुप्ता, कंचन देवी, जयप्रकाश गुप्ता, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जवाहर चौहान, कंचन देवी,सहित महिला मोर्चा के जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय जाप किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बृहस्पतिवार को अरियरी थाना क्षेत्र के अरियरी गांव के खंधा ने भूमि के सर्वे के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक 40 वर्षीय युवक निसार खान को गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना गांव के चौअनवा खंधा में घटी। जब सर्वे विभाग के लोग भूमि का सर्वे करने स्पॉट पर पहुंचे थे। उसी दौरान दोनो पक्ष के लोग आपस में इस बात को लेकर भीड़ गए कि यह भूमि मेरा है। एक पक्ष के लोग उक्त भूमि को पुस्तैनी बता रहे थे। बात बात में एक ही समुदाय के दोनो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दूसरे पक्ष के लोगों ने कमर से पिस्तौल निकाल कर मो निसार खान के शरीर में ताबड़तोड़ तीन गोलियां ठोक दिया। घटना के बाद युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद अरियरी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर लाश कर मामले के पांच आरोपियों में मनौवर अलि और इश्रायल खान को गिरफ्तार कर ली। जबकि अन्य आरोपी भाग निकले। मृतक के पक्ष के अक्रोशत लोगों ने अभियुक्त पक्ष के लोगों के घरों पर पथराव और तोड़फोड़ भी किया। बाद में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कल्याण आनंद भी घटना स्थल पर पहुंचे। इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इस हत्या के मामले में पांच पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि घटना स्थल से एक पिस्टल और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसे पुलिस ने जब्त कर ली है।उधर घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

sachin Raj

बुधवार को रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल के द्वारा शहर के मुरलीधर मुरारका कन्या उच्य विधालय शेखपुरा में एक कार्यक्रम अयोजित कर स्कूली बच्चियों के लिए हैंड वाश स्टैंड स्थापित किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन रोटरी क्लब शेखपुरा के अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह के द्वारा किया गया। साथ ही साथ उज्ज्वल दृष्टि अभियान के तहत स्कूली बच्चियों का मुफ्त आंखों का जांच कर के दवा और चश्मा दिया गया। इस कैंप में कुल 150 बच्चियों के आंखों की जांच की गई।इस जांच अभियान नीता हॉस्पिटल की डॉक्टर बरखा सोलंकी और उनके टीम के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल अध्यक्ष डॉक्टर एमपी सिंह , सचिव मो मुमताज , डॉक्टर रामाश्रय प्रसाद सिन्हा, शंभू प्रसाद मंडल ,दीपक कौशिक, ज्योतिष कुमार , सचिन कुमार, गुरु प्रसाद, स्कूल के प्राचार्य शैलेश कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद थे। शिविर को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस तरह का शिविर रोटरी क्लब द्वारा अन्य स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग अलग स्थानों पर छापामारी कर शराब पीकर जश्न मनाते तीन शराबियों को धर दबोचा।इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक पियूष कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान सदर प्रखंड के पचना हट्टी गांव से संजय केवट को शराब पीकर नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। जबकि अरियरी थाना क्षेत्र के धनौल गांव से दीपक मांझी और रामजी मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तीनों शराबियों की जांच इनलाइजर मशीन से करने पर तीनों का सत्यापन किया गया। तीनो के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश एडीजे राजीव कुमार ने शराब पीने वाले एक युवक को दोषी पाए जाने के बाद 50 हज़ार रुपए का अर्थ दंड सुनाया। अर्थदंड की राशि नहीं देने के पर दोषी को 3 माह के कारावास की सजा सुनाई और भुगतने का आदेश दिया। इस संबंध में शराब अधिनियम के विशेष लोक अभियोजक संजय कुमार ने बताया कि दोषी शराब पीने वाला व्यक्ति महेंद्र केवट सदर प्रखंड के पचनाहट्टी का रहने वाला है। उत्पाद दरोगा अरुण कुमार ने उसे 16 नवंबर 2017 को शराब के नशे में गिरफ्तार किया था । उत्पाद विभाग ने जांच के दौरान उसके शरीर में 55.3 मिलीग्राम अल्कोहल की मात्रा पाई थी। बाद में दोषी के जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर उसे जेल भेज दिया गया। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि न्यायालय के इस निर्णय से जिले में शराब सेवन की घटनाओं में कमी आएगी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बुधवार को स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती कबीरपुर गांव में पुलिस ने एक साल से चर्चित हेमन यादव उर्फ विकास यादव की हत्या के मामले में फरार हत्यारोपी अजीत यादव के घर की कुर्की जब्ती की। एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देशों के आलोक में तीन थानों की पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ हत्यारोपी के घर का नाकेबंदी करके उसके घर से टरंक, बक्सा , पेटी , पलंग , आलमीरा सहित कई कीमती सामानों और चौखट किबाड़ को खोलकर जब्त कर ली। इस अभियान का नेतृत्व शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने किया। जबकि इनके साथ मिशन ओपी अध्यक्ष और कोसुंभा ओपी अध्यक्ष कमला प्रसाद भी मौजूद थे। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गत दिसंबर 2020 में हेमन यादव की हत्या दिनदहाड़े गोली मार कर कर दी गई थी। इस मामले के 12 नामजद अभियुक्तों में 10 की गिरफ्तारी की जा चुकी है। लेकिन अजीत यादव सहित दो अभी भी फरार चल रहा है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बुधवार को करंडे थाना पुलिस ने भौजाई के ऊपर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल करने के एक मामले के आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। पुलिस ने बताया कि कुछ माह पूर्व सिझौड़ी गांव में सूर्य शेखर महतो ने अपनी भौजाई पिंकी देवी के ऊपर हमला बोलकर उसे घायल कर दिया था। यह घटना आपसी बंटवारा विवाद को लेकर घटी थी। घटना के बाद कर्पूरी महतो की पत्नी और पीड़िता ने थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमे देवर सूर्य शेखर महतो को नामजद अभियुक्त बनाया था। इस मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर