नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो एनएलसी इंडिया लिमिटेड इंडस्ट्रियल ट्रेनी के कुल 239 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से न्यूनतम 10वी पास किया हो साथ ही प्रासंगिक विषय में आईटीआई भी होना अनिवार्य है । इसके साथ ही उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष व ओबीसी के लिए 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाती व अनुसूचित जनजाति के लिए 42 वर्ष होनी चाहिए । इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा।इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://web.nlcindia.in/pap_training_012024/ योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15-06-2024 है । तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेशर जानकारी दे रहे हैं की वर्तमान सांसद और गिरिडीह से आजसू उम्मीदवार सी. पी. चौधरी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस निकालकर खुशी व्यक्त की और इस अवसर पर मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेशर जानकारी दे रहे हैं की विश्व पर्यावरण दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आज के समय में अंधाधुंध वनों की कटाई के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो गया है। जिससे आज मौसम में काफी बदलाव आया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेशर जानकारी दे रहे हैं की एकल अभियान द्वारा विभिन्न स्कूलों में पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। उन्होंने एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

हर साल 5 जून का दिन दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी। प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के लिए पर्यावरण दिवस को मनाया जाता है. इस दिन लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक किया जाता है और प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है.हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक अलग थीम निर्धारित की जाती है। इस वर्ष (2024) विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है, "भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण, और सूखा लचीलापन।" यह स्वस्थ भूमि को वापस लाने,और पानी की कमी का प्रबंधन करने से जुड़ा है ।

दोस्तों , सूरज की तपन बढ़ रही है और प्यास है कि खत्म होने का नाम नहीं लेती! हमें बताएं कि आपके क्षेत्र में पीने के पानी का साधन क्या है? क्या आप प्राकृतिक स्त्रोतों, जैसे कुएं, तालाब, पोखर से पानी लाते हैं? अगर आपके क्षेत्र में पानी के प्राकृतिक स्त्रोत नहीं हैं तो क्या पानी के लिए बोरवेल लगवाया है? या फिर पानी की सप्लाई हो रही है? क्या आपको पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है? अगर ऐसा है तो इससे आपके लिए कितना आर्थिक खर्च बढ़ गया है? क्या पंचायत या नगर पालिका क्षेत्र के प्राकृतिक पानी के स्त्रोतों को बचाने का काम नहीं कर रही है? क्या आपमें से कोई व्यक्ति ऐसा है, ​जो पानी के स्त्रोतों को बचाने की कोशिश कर रहा है? अगर है तो उनके प्रयासों के बारे में बताएं. अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा किसान भाइयों को ककड़ी की अच्छी फसल के लिए इथ्रल का प्रयोग करने की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेशर महतो जानकारी दे रहे हैं की मतगणना के दिन शांति बनाए रखने के लिए नावाडीह थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ अशोक झा जैविक खेती में यांत्रिक विधि से कीट एवं रोग नियंत्रण का अलग अलग पद्धति के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.