नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है, जो पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा निकाली गई अपरेंटिस के रिक्त पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं. अपरेंटिस के पदों पर कुल 1154 रिक्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर वेतन मान नियमानुसार दिया जायगा। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिष्ठान अंकों के साथ दसवीं एवं आई टी आई पास किया हो। साथ ही आवेदन कर्ता की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए । इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 100 रूपये तथा अन्य वर्ग के लोगों महिलाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बिल्कुल निःशुल्क है। इच्छुक उम्मीदवार को अपना आवेदन ऑनलाइन भरना होगा । आवेदनकर्ताओं का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायगा । अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर्ता इस वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं, वेबसाइट है www.ecr.indianrailways.gov.in । याद रखिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14-02-2025 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

Transcript Unavailable.

जरीडीह थाना में आयोजित जनता दरबार में कई मामलों का निष्पादन किया गया

सरकार की ओर से प्रदत्त खाद, चना, मक्का, मसूर, गेहूं, सरसों आदि बीज समय पर किसानों को नहीं मिलता है. अनुदानित योजना का लाभ जमीनी स्तर पर खेत-बाड़ी में काम कर रहे किसानों को न दे कर पदाधिकारी निजी लाभ के लिए फर्जी लोगों का भी चयन कर लेते हैं. कृषि के क्षेत्र में फर्जी तरीके से काम करने वाले पदाधिकारी बक्से नहीं जायेंगे -उक्त बातें राज्य के पेय जल व स्वच्छता एवं उत्पाद व मद्य निषेध विभाग के मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद ने बतौर मुख्य अतिथि पेटरवार प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में मंगलवार को जिला कृषि विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी को संबोधित कर कहा.  मंत्री श्री महतो ने कहा कि कृषि को बेहत्तर बनाने के लिए विभिन्न इकाईयां जमीनी हकीकत को ढूंढे और योजना का संचालन व समाधान का उपाय खोजे. ऐसे कार्यक्रम किसानों के सही विकास, जानकारी व प्रोत्साहन के लिए किया जा रहा है. इससे भी बडा कार्यक्रम आयोजित किया जायगा. 50 हजार से दो लाख रूपये तक की ऋण माफी, उत्पादन का सही मूल्य व बाजार उपलब्ध करने, सिंचाई, मिलेट मिशन आदि की योजनाओं की सफलता के लिए राज्य सरकार गंभीर है.  मंत्री योगेंद्र प्रसाद एवं चन्दनकियारी के विधायक उमाकांत रजक ने फीता काट कर प्रादर्श प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और स्टॉल का निरीक्षण किया.  इन कृषि प्रादर्श का लगा प्रदर्शनी :-  अमरुद, कोहड़ा, लौकी, आलू, मूली, बीट, फूल गोभी, बंध गोभी, सरसों, मकई, गेंदा सहित अन्य फूल, बैगन, बेर, डाभा, मटर, ओल, अरहर, टमाटर, संतरा, गाजर, कटहल, बेल, मिर्च, हल्दी, स्ट्रो बेरी, खीरा, मशरूम, तरबूज, शिमला मिर्च, करेला, फोरस बीन, लहसुन, प्याज, अदरख, मुनगा, शलजम, पपीता, बटेर, अमेरिकन पीकन डक का अंडा आदि कृषि उपज प्रदर्शनी में लगाया गया था   जिला उद्यान बोकारो, केवीके का प्राकृतिक खेती बारी जागरूकता, कृषि केंद्र, ग्रामीण पोल्ट्री फॉर्म, खेती बारी ग्रीन गार्डेन नर्सरी,भारती महिला संघ का उत्पाद सहित दर्जनों स्टॉल लगाया गया था. बेहत्तर कृषि उपज लाने वाले किसानों को उपहार दे कर प्रोत्साहित किया गया. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारीमो शाहिद, एलडीएम बोकारो, पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक राम, थाना प्रभारी राजु कुमार मुंडा, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार, मनोहर मुर्मू, राधानाथ सोरेन, सदमा पंचायत की मुखिया साबित्री देवी, बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति, शांति लाल जैन, कृष्णा महतो, शक्तिधर महतो, मुकेश कुमार महतो, प्रकाश महतो, कोलेश्वर सोरेन, अरुण सोरेन, अरबिंद महतो सहित पंचायत, प्रखंड व जिला के पदाधिकारी व जिला भर के किसान काफी संख्या में मौजूद थे.

पेटरवार के बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक राम व थाना प्रभारी राजु कुमार मुंडा ने प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ा कर एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया. प्रखंड मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अधिकारियों ने पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी ग्राम निवासी कोलेश्वर सोरेन, उत्तासारा निवासी अरुण सोरेन सहित अन्य झारखंड आंदोलन कारियों को शॉल ओढ़ा कर एवं प्रशस्ति पत्र दे कर स्वागत किया.

विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सम्मानित हुए

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में 'बचपन मनाओ-बढ़ते जाओ' कार्यक्रम सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में दबाएं नंबर 3.

Transcript Unavailable.

मोबाइल वाणी और माय कहानी की खास पेशकश भावनाओं का भवर में दोस्तों, कहते हैं प्यार के कई रंग होते हैं, कुछ रोमांटिक, कुछ दोस्ताना। पर चाहे प्यार कैसा भी हो, प्यार के साइड इफेक्ट्स हर जगह देखने को मिल जाते हैं. इस में से सब से बड़ा साइड इफ़ेक्ट तो तब देखने मिलता है जब वो प्यारा इंसान हम से दूर हो जाता है और हमारे ज़िन्दगी में एक खालीपन का अहसास छोड़ जाता है। आज के समय में जब प्यार में ब्रेक अप एक आम बात हो चुकी है , कई बार हम मानसिक स्वास्थ्य पर इसके असर को नज़रअंदाज कर देते हैं. पर इसका मतलब ये नहीं है की परेशानियां टल गई है। क्यूंकि मानसिक विकार किसी की गलती नहीं इसलिए इससे जूझने से बेहतर है इससे जुड़ी पहलुओं को समझना और समाधान ढूंढना। तो चलिए आज जानते हैं कि ब्रेकअप जैसी परिस्थिति का सामना कैसे करें । साथियों, जैसा कि हम सब जानते हैं कि ब्रेकअप से उबरना कोई आसान काम नहीं है लेकिन यह इतना मुश्किल भी नहीं की इससे उबरा न जा सके . क्या आपने कभी ब्रेकअप का सामना किया है ?अगर हाँ तो उस स्थिति में आप ने खुद को कैसे संभाला था ?और ऐसी स्थिति में किसने आप की सबसे ज़्यादा मदद की थी और और कैसे ?और अगर आपके किसी दोस्त या बेहद करीबी किसी ने ब्रेकअप का सामना किया तो उनके ब्रेकअप की स्थिति से उभरने ने में आप की क्या भूमिका रही है ?अपनी राय और प्रतिक्रिया जरूर साझा करें अपने फ़ोन में नंबर 3 दबाकर। साथ ही इसी तरह की और भी जानकारी सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://www.youtube.com/@mykahaani

Transcript Unavailable.