दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा मिर्च की फसल में लगने वाले थ्रिप्स कीट के बारे में बता रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
पेटरवार तेनु चौक स्थित पेटरवार अंचल भाकपा कार्यालय में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता भाकपा अंचल सचिव महेंद्र मुंडा ने की. श्रद्धांजलि सभा के दौरान दिवंगत पूर्व विधायक मजरुल हसन खां की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर भाकपा के जिला सचिव पंचानन महतो ने मंजूर हसन खां के जीवन पर विस्तार से चर्चा की. कहा कि उन्हें पटना के विधायक प्लॉट पर उन्हें गोली मार कर हत्या कर दी गई थी और इनके बदौलत ही महाजनी प्रथा का अंत हुआ था. इस मौके पर भाकपा के दिवाकर महतो ने भी श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया गया. श्रद्धांजलि सभा में अजीत कुमार महतो, चुम्बन महतो, भोला महतो, शिशिर पांडेय, राधेश्याम राम, दीनू रजवार, महेश रजवार, उमा चरण रजवार, फेकन महतो, पूरण तुरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
पेटरवार न्यूबस स्टैंड के निकट सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक के पेटरवार शाखा का उद्घाटन मंडल प्रमुख सह बोकारो के उपमहाप्रबंधक सुबोध कुमार ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया. इसके पूर्व अतिथियों को बुके दे कर व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां के लोगों के सकारात्मक सहयोग के कारण ही यह जिले का 11 वां शाखा का खोलने का अवसर प्राप्त हुआ है. इस शाखा के खुलने से यहां के लोगों को बैंकिग कार्य के लिए दूर -दराज जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी. कार लोन, एजुकेशन लोन, हाउसिंग लोन, कृषि लोन सहित अन्य लोन सभी तकनीकों के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए पीएनबी कृतसंकल्पित है. मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ कुंदन राज, शाखा प्रबंधक बीरेंद्र कुमार चौधरी, प्रभाष चंद्रा, रोहित कुमार मिश्रा, मिथलेश, रामकुमार बंसल, लीला चावला, शंकर सहाय, रितेश सिन्हा, महेंद्र चौधरी,अजित लोहानी, आदि मौजूद थे.
होली का त्यौहार शांति एवं सौहार्द पूर्ण वाता वरण में मनाने को ले कर पेटरवार थाना के सभागार में शांति समिति की एक बैठक सोमवार की संध्या में हुई. बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के जन प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दल के नेता-कार्यकर्त्ता, समाज सेवी सहित सभी समुदाय के गण- मान्य लोग उपस्थित हुए. जरीडीह अंचल निरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने के लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है. हुड़दंग न हो इसके लिए एहतियाती बरतने की जरुरत है. कहीं किसी तरह की अप्रिय घटना होती है तो तुरंत थाना पुलिस को सूचना दें. ताकि उस नियंत्रण किया जा सके. अपवाह से सबों को बचना चाहिए. थाना प्रभारी कृष्ण कांत कुशवाहा ने सभी पंचायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्थिति की जानकारी दें. शांति भंग होने पर फोर्स भेजा जायगा. मौके पर जिप सदस्य प्रहलाद महतो, उप प्रमुख सीमा देवी, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, बीडीओ, सीओ, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंसस सहित सभी समुदाय के लोग उपस्थित थे. शांति व भाईचारा के साथ होली का त्यौहार मनाने का निर्णय लिया गया. अंत में एक दूसरे को रंग-ग़ुलाल लगा कर होली की शुभकामनायें एवं अग्रिम बधाई दी गयी. मंच का संचालन शांति समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने किया.
गुजरे जमाने के मशहूर समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया कहते थे अगर देश को सही रास्ते पर चलाना है तो मजबूत विपक्ष का आवश्यकता है, वर्ना सरकार निरंकुश हो जाएगी। जिसको हम आज की वर्तमान परिस्थितियों में देख और महसूस कर सकते हैं। देश की एक प्रमुख और सबसे बड़े विपक्षी दल का बैंक खाता सीज कर दिया गया है, जबकि चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है, हां अगर सरकार की मंशा ही है कि उसके अलावा देश के बाकी राजनीतिक दल चुनाव ही न लड़ें तो फिर बात ही अलग है।
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
तेज बारिश के साथ आए तूफान से घर का छप्पर उड़ा
