ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत

डिग्री कॉलेज कटघारा में ताला तोड़ कर प्रिंटर की चोरी

Transcript Unavailable.

दो बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत

Transcript Unavailable.

दो वाहनों के बीच ओवरटेक करने के कारण पेटरवार निवासी योगेंद्र कुमार महतो (20 वर्ष) को लिटल फिंगर गवाना पड़ गया. जबकि एक अन्य युवक बंटी घांसी (19 वर्ष) का कलाई फ्रेक्चर हो गया. यह हादसा गत रात्रि करीब 8 बजे एन एच संख्या 23 पेटरवार -बोकारो पथ के लुकैया स्थित पेट्रोल पंप के पास घटी. सूचना पाकर 108 एम्बुलेंस से दोनों घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि पेटरवार निवासी युवक गत रात्रि करीब 8 बजे बाइक पर सवार होकर पेट्रोल लेने के लिए लुकैया स्थित पेट्रोल पंप जा रहे थे. लुकैया के पास दो वाहनों में ओवरटेक करने की मची होड़ में बाइक सवार युवक इसकी चपेट में आ गए. जिसके कारण एक युवक का लिटल फिंगर कट कर वही गिर गया और दूसरे युवक की कलाई फ्रेक्चर हो गया.

राष्ट्रीय उच्च पथ 23 पेटरवार-बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड के निकट एक अज्ञात बाइक की चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर विष्णु करमाली (40 वर्ष) घायल हो गया. यह घटना शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है. ग्रामीणों के सहयोग से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज ने प्राथमिक उपचार की. इस घटना में उसके सर पर चोट लगी है. बताया जाता है कि घटना के समय विष्णु करमाली न्यू बस स्टैंड में सड़क पार कर रहा था. उसी दौरान वह एक बाइक की चपेट में आ गया जिसके कारण सड़क पर गिरकर घायल हो गया. घायल व्यक्ति बुंडू के भेेलवा टांड़ निवासी न्यू बस पड़ाव में स्थित दुकान में पानी की आपूर्ति कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता है. 

Transcript Unavailable.

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नावाडीह प्रखंड में दिया धरना