सांसद प्रतिनिधि कार्यालय दुगदा में निः शुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन हुआ संपन्न
Transcript Unavailable.
एन एच संख्या 23 बोकारो -रामगढ़ पथ पर प्लस टू उच्च विद्यालय के निकट शुक्रवार की देर शाम 6:30 बजे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप घायल वन विभाग में कार्यरत होमगार्ड सह चंद्रपुरा ग्राम निवासी रामेश्वर महतो 52 वर्ष की मौत रिम्स रांची में इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात्रि नौ बजे हो गयी. ज्ञात हो कि मृतक पेटरवार वन विभाग कार्यालय में होम गार्ड के पद पर कार्यरत थे. ड्यूटी पूरा करने के बाद वह अपना घर जा रहे थे उसी समय प्लस टू उच्च विद्यालय के निकट दुर्घटना ग्रस्त हो कर घायल हो गए थे. मृतक का पार्थिव शरीर पेटरवार वन कार्यालय परिसर में घंटों पड़ा रहा. मृतक का शव शनिवार को शाम करीब 4:00 बजे वन कार्यालय के निकट लाया गया और मुआवजा को ले कर वन विभाग के पदाधिकारीयों के साथ देर तक वार्ता चला. अनुकम्पा पर नियोजन एवं मुआवजा का आश्वासन मिलने पर सात बजे शाम को शव ले जाया गया. वार्ता में ये थे शामिल - गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो, जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक राम, सदमाकला मुखिया साबित्री देवी का प्रतिनिधि लालदेव महतो, पंसस प्रतिनिधि निरंजन महतो, झामुमो नेता राधानाथ सोरेन, मनोहर मुर्मू, आजसू के संटू सिंह, थाना प्रभारी विनय कुमार, वन विभाग के विजय कुमार सहित परिजन व ग्रामीण उपस्थित थे.
Transcript Unavailable.
बेरमो से कम आबादी वाले लातेहार जामताड़ा सिमडेगा को जिला का दर्जा दिया गया है परन्तु बेरमो अनुमंडल को जिला का दर्जा नहीं देना सरासर सौतेले व्यवहार का परिचायक है इसी मुद्दे को लेकर बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
एनएच संख्या 23 पेटरवार-रामगढ़ पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चरगी के निकट गुरुवार की रात्रि साढ़े सात बजे स्लैग डस्ट लोड हाइवा और लोड एलपी ट्रक के बीच टक्कर हो गयी. जिसमें दोनों चालक और एक उपचालक घायल हो गए. इस दुर्घटना में हाइवा का चालक स्टेरिंग में फंस कर वह गंभीररूप से घायल हो गया
जहां जहां स्टील और कोयला का उत्पादन किया जा रहा है वहां वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गई है उसी मुद्दे को लेकर महिला कल्याण समिति जन जागरूकता कार्यक्रम चलायेगा
झारखंड राज्य में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में इन्हें लाभ मिल रहा है
बोकारो स्टील प्लांट बने वर्षों गुजर चुके हैं परंतु आज भी विस्थापन का मुद्धा जस का तस पडा हुआ है वहीं एस, सी,एस,टी,समूदाय को उनके अधिकार से वंचित रखा गया है उसी मुद्दे को लेकर सेल अध्यक्ष से वार्ता हुई
6 दिसंबर को संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर देश, राज्य भर में सरकारी गैर-सरकारी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए उसी कड़ी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
