झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से जे. एम. रंगीला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि माननीय उच्च न्यायलय झारखण्ड दवरा रीट याचिका PIL 1139/2024 के आदेश तथा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष बोकारो जिला कानूनी सेवा प्राधिकर अनिल कुमार मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में नशा मुक्ति हेतु विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
एन एच संख्या 23 पेटरवार-बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के मंझलीसिरी मोड़ के निकट दो बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी पा कर 108 एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंची और जिससे दोनों घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राहुल प्रियदर्शी ने प्राथमिक उपचार किया और गंभीररूप से घायल जाराडीह गांव निवासी दशरथ महतो (35 वर्ष) को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया. जबकि दूसरे घायल अजीत कुमार महतो (24 वर्ष) को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी. बताया जाता है कि मंझलीसीरी मोड़ के निकट कोह पंचायत के जाराडीह गांव निवासी दशरथ महतो पहले से ही बाइक लेकर खड़ा था. इसी क्रम में झीरके ग्राम निवासी बाइक चालक अजीत कुमार महतो ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण उसके सर पर गंभीर चोट लगी है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से बालेश्वर महतो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पूर्व नावाडीह पंचायत के सदर पंचायत नावाडीह में बरसों लगे बिजली के पोल और तार जर्जर हो चुके हैं। पूर्व मुखिया ने बिजली विभाग से बिजली के जर्जर पोल और तार बदलने की मांग की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से बालेश्वर महतो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि झारखण्ड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के,रवि कुमार के अनुसार छठे चरण में 65,40 प्रतिशत मतदान हुआ। छठे चरण का मतदान यह शांतिपूर्ण था। जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 67 .68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 67.87 प्रतिशत पुरुष मतदाता और 67.49 प्रतिशत महिला मतदाता थीं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से कमलेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि उनके द्वारा मोबाइल वाणी पर 24 मई को एक खबर प्रसारित किया गया था जिसमे बताया गया था कि सपाही टार मजुरा से रांगामाटी जाने वाली सड़क बहुत खराब हो गयी है जिससे राहगीरों को बहुत परेशानी होती है। इस खबर के प्रसाशन के बाद तीन दिनों के अंदर सड़क मरम्मत कार्य शुरू हो गया
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से कमलेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि बोकारो जिला के चौक चौराहा हाट बाजार के आसपास और सड़क के किनारे बहुत ज्यादा अतिक्रमण किया जा रहा जिसके कारण राहगीर बहुत परेशान होते हैं
झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे एम रंगीला जानकारी दे रहे हैं की उपायुक्त के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग ने जावा महुआ सहित अवैध शराब जब्त किया।
झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे एम रंगीला जानकारी दे रहे हैं की झारखंड के मंत्री द्वय को ईडी ने समन भेजकर 25 म ई को पूछताछ के लिए बुलाया।
Transcript Unavailable.
