Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से जे. एम. रंगीला ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि बोकारो स्टील प्लांट के अनुबंधित श्रमिकों ने अपनी मांगों के लिए प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाते हुए हंगामा किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ ने बी. एस. एल. प्रबंधन के माथे पर चिंता की रेखा खींची है, जबकि भीड़ से प्रोत्साहित होकर संघ के नेताओं ने भी अपनी राजनीति को खूब चमकाया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नागेश्वर महतो ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि एन एच संख्या 23 रामगढ़-बोकारो पथ पर कसमार थाना क्षेत्र के दांतु गांव के निकट गुरुवार को दोपहर बाद एक बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीररूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार किया गया. इस घटना में उसका दाहिना पैर और दाहिने हाथ की अंगुली फ्रेक्चर हो गया है.बताया जाता है कि गोमिया प्रखंड के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के कुर्कनालो गांव निवासी अशोक तुरी 20 वर्ष अपने  बाइक पर सवार होकर बोकारो की ओर जा रहा था कि दांतु के पास विपरित दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेशर जानकारी दे रहे हैं की एकल अभियान द्वारा विभिन्न स्कूलों में पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। उन्होंने एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

बेरमो बीएलए प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के टिपर आपरेटर सोना राम मांझी के मृत्यु के समझौता पत्र टाईगर जय राम महतो द्वारा किया गया जिसमें १८ लाख रुपए का समझौता हुआ।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से जे. एम. रंगीला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जनता मजदूर सभा के बी. एस. एल. शाखा के आह्वान पर, शुक्रवार को नया मोड़ पर मजदूरों ने गुरुवार को हुए एन. जे. सी. एस. के समझौता के प्रति को जला दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से नरेश कुमार महतो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोलकाता डीवीसी मुख्यालय में 10 जून से भूख हड़ताल होगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से नरेश कुमार महतो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि डीवीसी चन्द्र पुरा के अधिकारियों,कर्मचारियों और महिलाओं ने चित्रांकन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से अनिल कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ग्राम केरी में शहीद रामदास सोरेन का 27 वा शहादत दिवस मनाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से जे. एम. रंगीला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मंगलवार को बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी डी. ई. ओ सह उपायुक्त श्रीमती विजिया जादव और पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश ने कृषि उत्पादक बाजार समिति, आई. टी. आई. मोड़ चास स्थित मतगणना केंद्र का जायजा लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।