Transcript Unavailable.

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत ओरदाना पंचायत के जग्गू डीह में आयोजित विष्णु नारायण महायज्ञ सह  श्री राधाकृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को कलश  यात्रा का अयोजन किया गया.  गोमिया के विधायक डॉ लंबोदर महतो ने सभी कलश यात्रियों के कलश में नारियल का फल रखकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया. यात्रा में शामिल सैकड़ों महिलाओं ने माथे पर कलश रखकर जल यात्रा में शामिल हुई और पदयात्रा करते हुए मुनिया गढ़ा तक गई. जहां पर वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भर कर कार्यक्रम स्थल पर स्थापित किया.  पांच दिवसीय महायज्ञ के दौरान अयोध्या के अयोध्या गोल्ड मेडलिस्ट पंडित त्रिपुरारी मोहन पांडेय की ओर से प्रवचन दिया जायेगा. महायज्ञ के यज्ञाचार्य अयोध्या के पंडित कपिल जी महाराज होंगे. कलश यात्रा के दौरान दामोदर ठाकुर, गोपाल महतो, संतोष बेदिया, शिव नारायण सोरेन, अनिल कुमार साव, पंकज बेदिया, कैलाश साव, सुरेश बेदिया, बबलू ठाकुर, बबलू साव, सुनील साव, जगरनाथ सोरेन, आशीष साव, चमन प्रजापति, सुनीता देवी, अनिता देवी, किरण बेदिया सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिला -पुरुष उपस्थित थे.

. एन एच पथ संख्या 23 पेटरवार-बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के लुकैया गांव में रविवार को सुबह 9 बजे एक ऑटो अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मारते हुए गुमटीनुमा दुकान के अंदर घुस गई. इस घटना में गुमटी के बाहर कुर्सी में बैठी महिला जैबुन निशा 55 वर्ष, ऑटो सवार युवक कसमार के सुरजुडी गांव निवासी नियाज़ अहमद 30 वर्ष और स्कूटी सवार रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के कूल्ही बयांग निवासी धीरज नायक करीब 18 वर्ष घायल हो गए. ऑटो ने सड़क किनारे गुमटी नुमा दुकान में इतनी जोरदार टक्कर मारी की गुमटी सड़क से नीचे गड्ढे में गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.  घटना की जानकारी पाकर पहुंची 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां पर सभी घायलों का इलाज किया गया. स्कूटी सवार रजरप्पा प्रोजेक्ट थाना क्षेत्र के कुलही बयांग निवासी धीरज नायक बंगाल की ओर जा रहा था इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही ऑटो ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया और गुमटीनुमा दुकान में जोरदार टक्कर मार दिया. 

पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय पेटरवार में एक नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का अयोजन किया गया. शिविर में मोतियाबिंद के 9 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संजय चौधरी ने सफलता पूर्वक कर के लेंस का प्रत्यारोपण किया.  इसके पूर्व शिविर का शुभारंभ यहां विराजमान साध्वी दर्शना बाई महासति ने मंगलाचरण की प्रस्तुति कर की. मोतियाबिंद ऑपरेशन के दौरान नेत्र रोगियों को सारी सुविधाएं संस्था की ओर से प्रदान किया गया.

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे एम रंगीला जानकारी दे रहे हैं कि अंबा टोली में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ग्राम सभा आयोजित की गई। आयोजित कार्यक्रम में लोगों को डेंगु से बचाव के लिए कई जानकारी दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे,एम्.रंगीला ने बताया कि बोकारो जिला के कसमार प्रखंड के बगदा निवासी कला समीक्षक व् लेखक लेखक मनोज कुमार कपडदार की पुस्तक आदिवासी के कला परम्परा को डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय अंतर्गत डिपार्टमेंट ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स में स्नातक के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सांसद- विधायक कार्यालय कक्ष में गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने सीओ अशोक राम के साथ आपदा से संबंधित मामले को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान अंचल अधिकारी अशोक राम ने विधायक लंबोदर महतो को बताया कि आपदा प्रबंधन से संबंधित अभिलेख अनुमंडल कार्यालय बेरमो मुख्यालय तेनुघाट भेज दिया गया. समीक्षा के दौरान विधायक ने पाया कि सड़क दुर्घटना के शिकार हुए 10, सर्पदंश के 01 वज्रपात के 01 और नदी, तालाब, डोभा और कुंए में गिरने से हुई मौत के 8 मामले लंबित है. जिसके कारण उनके आश्रितों को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा राशि नही मिल पाई है. इस मामले को लेकर विधायक ने बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी और जिला आपदा पदाधिकारी से बात कर   जल्द मुआवजा राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया. विधायक ने अनुमंडल पदाधिकारी से कसमार का मामला उठाते हुए कहा कि कसमार अंचल में आपदा से संबंधित अभिलेख अनुमंडल कार्यालय को भेजा जा चुका है लेकिन अनुमंडल कार्यालय से सारे दस्तावेज गायब है. विधायक ने अनुमंडल पदाधिकारी से कहा कि इस मामले की खुद जांच करें ताकि प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि मिल सके.

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उत्तासारा पंचायत में बकरी व सूअर का वितरण किया गया. जिसमें गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य प्रहलाद महतो व मुखिया देवेंद्र नायक ने 20 यूनिट बकरी और 5 यूनिट सुअर का वितरण संयुक्त रूप से किया. प्रत्येक लाभुक को बकरी में चार मादा और एक नर दिया गया. जबकि सुअर के लाभुक को चार मादा और एक नर सूअर दिया गया.   मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनंत सागर ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत एसटी व एससी लाभुकों को 90 फीसदी अनुदान पर और सामान्य वर्ग के लिए 75 फीसदी अनुदान पर बकरी, सूअर  दिया जा रहा है. मौके पर दांन्तु मुखिया चंद्र शेखर नायक, समाजसेवी कपिलेश्वर महतो, विक्रम नायक, अकलेश्वर महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम.रंगीला ने बताया कि आईएएस अविनाश कुमार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी है। बता दें कि हेमंत सोरेन के सीएम पद की शपथ लेते ही सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम.रंगीला ने बताया कि चंदनक्यारी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। चंदनक्यारी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तृप्ति पांडेय के निर्देश में आयोजित शिविर में पहुँचे चिकित्सकों ने बारी-बारी से छात्राओं की जाँच की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।