झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का दो दिवसीय बोकारो दौरा आज संपन्न, हुए समीक्षात्मक बैठक

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे एम रंगीला जानकारी दे रहे हैं कि सीपीआई माओवादी नक्सली संगठन ने 25 जुलाई को झारखंड-बिहार बंद का ऐलान किया है। भाकपा-माओवादी के एक करोड़ रुपये इनाम वाले माओवादी नेता विवेक की पत्नी जया की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने झारखंड-बिहार बंद का आह्वान किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

एन एच संख्या 23 पेटरवार -बोकारो पथ पर पेटर वार थाना क्षेत्र अंतर्गत लुकईया ग्राम के अंसारी मोड गौकुल धाम के निकट सोमवार की संध्या पांच बजे हुई एक सडक हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गयी. सड़क हादसा में युवक की हुई मौत को ले कर करीब दो घंटे सड़क जाम कर दिया गया. बताया जाता है कि लुकईया ग्राम निवासी हासमीन अंसारी करीब 18 वर्ष बाइक पर सवार हो कर लुकईया स्थित अपने आवास से पेटरवार की ओर जा रहा था कि लुकईया ग्राम के अंसारी मोड़ गोकुल धाम के निकट विपरीत दिशा से गैस सिलिंडर लोड कर 711चार पहिया वाहन ने ओवर टेक करने के दौरान बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद उक्त वाहन भाग गयी जिसे बाली डीह टोल टैक्स में पकड़ लिया गया. मृतक अपने पिता इदुल अंसारी का सबसे बड़ा पुत्र था. मृतक मुलत: कसमार थाना क्षेत्र के सुरजूडीह  गांव का रहने वाला था, वह करीब दस वर्षों से लुकईया स्थित अपने ननिहाल में अपना घर बना कर रह रहा था. वह दर्जी का काम कर अपना परवरिश करता था.  इधर मृतक को घटना स्थल पर ही रख कर रोड जाम कर दिया गया. जिससे सैकड़ों चार पहिया वाहन सड़क के दोनों ओर लग गये. घटना स्थल पर पेटरवार सीओ अशोक राम व थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा अपने दल बल के साथ पहुंचे. साथ कसमार व जरीडीह थाना की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची. राज्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो, जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, दारीद पंचायत के मुखिया गोपाल मुंडा आदि घटना स्थल पर पहुंचे और घटना जानकारी लिए और ग्रामीणों व परिजनों से मृतक के परिजन को सरकारी लाभ दिलाने व  सड़क जाम हटाने का वार्ता किये. वार्ता में हुआ कि अति शीघ्र मृतक के परिजन को सरकारी लाभ दिया जायगा. अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि इस रोड में काफी रफ्तार व ओवर लोड गाड़ियां चलती है जिस पर जल्द ही नियंत्रण किया जायगा. 

कसमार पंचायत के यूट्यूबर नरेश FF हो रहे मशहूर

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम.रंगीला ने बताया कि बोकारो जिला के चास स्थित रामरुद्र सीएम उत्कृष्ट विद्यालय के एयर विंग एनसीसी कोर्स के तीन बच्चों मृत्युंजय कुमार, कृष्ण कुमार और प्रियंका कुमारी का चयन गणतंत्र दिवस 2025 परेड के लिए हुआ है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम.रंगीला ने बताया कि बोकारो जिला के चास स्थित बिजुरिया में एमजीएम अस्पताल का विधिवत उद्घाटन सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रविवार को मंजुरा में लाठी खेल का आयोजन किया गया

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम.रंगीला ने बताया कि सूबे के स्वास्थ्य खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बनना गुप्ता ने बीएस सिटी के अनाज गोदाम का औचक निरीक्षण किया। अनाज गोदाम की छापेमारी में कई गड़बड़ियां पाई गईं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत लेपो ग्राम के निकट स्थित आदि शक्ति प्रज्ञापीठ में रविवार को गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में हर्षोल्लास के साथ एक कुण्डीय यज्ञ संपन्न कराया गया. कार्यक्रम में आस पास के दर्जनों श्रद्धालु महिला पुरुष यज्ञ में भाग ले कर पूजा-अर्चना किये. आरती व प्रसाद वितरण भी किया गया. गुरु की महत्ता पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया. सभी धर्म प्रेमियों से कहा गया कि अपने -अपने घरों में कम से कम एक पौधरोपण अवश्य करें. इस गुरु सत्ता के कार्यक्रम में लाल किशोर महतो, रामशरण प्रसाद लोहानी, शैलेन्द्र दास गुरु, मंगल रजवार, रामसेवक प्रसाद, केदार महतो, दिलीप कुमार महतो,  उमेशप्रसाद, रमन सोरेन आदि का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर प्रज्ञा पीठ में विधि विधान के अनुसार एक जोड़ा विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया.