Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

राष्ट्रीय उच्च पथ 23 पेटरवार-बोकारो पथ पर पेटरवार बाजार स्थित शांति विलास भवन के  प्रथम तल पर एक्सीस बैंक शाखा का उद्घाटन किया गया. एक्सीस बैंक शाखा का उद्घाटन बैंक के सर्कल हेड निहार रंजन पंडा, व्यवसायी सह भाजपा नेता शांति लाल जैन व बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति व शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया. इस अवसर पर सर्कल हेड निहार रंजन एवं बोकारो  क्लस्टर हेड सतीश कुमार ने बताया कि इस शाखा को पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत रखा गया है. इस शाखा में एटीएम सुविधा, सभी प्रकार की जमा- निकासी और ऋण की व्यवस्था है. कृषि ऋण, गोल्ड लोन, व्यवसायिक ऋण, एजुकेशन लोन, डेबिट व क्रेडिट कार्ड, अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण कार्ड सहित सभी प्रकार के एनआरआई खाते को इस शाखा से संचालित किया जायगा. वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष बचत खाता और सावधिक ज़मा में अतिरिक्त ब्याज दिया जायगा. बताया गया कि यह शाखा बैंक की 5653वीं, झारखंड की 90वी और बोकारो जिला की 7वी शाखा होगी.  मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य मंजू देवी, भाजपा नेता सुधीर कुमार सिन्हा, रविशंकर जायसवाल, अनिल स्वर्णकार, असित कुमार बनर्जी, शिवशंकर सहाय, नागेश्वर सिंह, शाखा परिचालन प्रमुख सूरज कुमार सिंह सहित अन्य समाजसेवी, व्यवसायी व बैंक कर्मी उपस्थित थे. शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

पेटरवार के आदिवासी छात्रावास में आदिवासी समाज की एक  बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश मुर्मू ने की. बैठक में आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. यह कार्यक्रम आदिवासी बालक छात्रावास के बैनर तले आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में आदिवासी समाज के सामाजिक, राजनीतिज्ञ, धार्मिक क्षेत्र के अगुवा साथी व  युवा काफी संख्या में भाग लिए. मौके पर मनोहर मुर्मू, गोपाल मुंडा, लोबिन मुर्मू, डिफेंस किस्कू, देव नारायण मुर्मू, अर्जुन हेंब्रम, कुम्मू मुंडा, दिनेश मुंडा, महानंद मुर्मू, उपेंद्र नाथ सोरेन, राजेश्वर प्रसाद टुडू, दशरथ मुर्मू, देव प्रसाद सोरेन, शिव चरण सोरेन, बिहारी टुडू आदि ने भाग लिया.

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से कमलेश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में आस्था और भक्ति का जन सैलाब उमड़ा

पेटरवार प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल ने गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में पेटरवार मंदिर टोला शिव मंदिर के पुजारी रूपेश बनर्जी को अंगवस्त्र और गुरु दक्षिणा देकर सम्मानित किया. अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि गुरु की महिमा गोबिंद से भी उपर माना जाता है चुंकि गुरु ही गोबिंद तक पहुँचाने का माध्यम बनते हैं. कहा कि हमलोगो को गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और आदर का भाव सदैव रखना चाहिए. मौके पर सांसद प्रतिनिधि पंकज कुमार सिन्हा, भाजपा नेता प्रदीप कुमार नायक व रौनक कुमार उपस्थित थे.

पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष आदिवासी सेंगेल‌ अभियान द्वारा मंगलवार को  पेटरवार प्रखंड सेंगेल के विजय मरांडी के नेतृत्व‌ में सभी आदिवासी गांव-समाज में संविधान ,कानून और जनतंत्र लागू करने हेतू एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. उसके बाद सेंगेल के सात प्रतिनिधिमंडल ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन पत्र सुपुर्द किया गया. ज्ञापन पत्र की प्रतिलिपि पेटरवार  थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा को भी सौंपा. मौके पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू  ने कहा कि सेंगेल‌ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व‌ सांसद सालखन मुर्मू आह्वान पर राष्ट्रीय स्तर पर भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पत्र के माध्यम से सेंगेल द्वारा हमारी मांग-सभी आदिवासी गांव समाज में संविधान, कानून और जनतंत्र जल्द‌ लागू करें. क्योंकि आदिवासी स्वाशसन व्यवस्था के नाम पर चालू वंशानुगत नियुक्त माझी- परगना आदि इसको नहीं मानते हैं, राजतांत्रिक तानाशाही चलाते हैं. जबरन सामाजिक बहिष्कार,जुर्माना, डायन प्रताड़ना, अंधविश्वास, नशापन, वोट खरीद-विक्री, महिला विरोधी मानिसकता आदि जैसे असंवैधानिक कृत्यों को‌‌ बढ़वा देते हैं.   इस अवसर पर हजारीबाग सेंगेल जोनल हेड विजय टुडू, बोकारो जिला अध्यक्ष सह बोकारो जोनल हेड सुखदेव मुर्मू, सेंगेल युवा मोर्चा पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष संजय टुडू, जरीडीह प्रखंड सेंगेल अध्यक्ष संतोष मुर्मू, सोनाराम मुर्मू,निखिल बास्के,विरसा मुर्मू,गोविंद मुर्मू,नमिता टुडु, सुखीराम मुर्मू,बबलू मुर्मू आदि उपस्थित थे.

झारखंड राज्य के बोकारो जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बालेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं कि सांसद के पहल पर धावाटांड में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। स दिन पहले, ट्रांसफॉर्मर जल गया था। गाँव में बिजली गुल हो गई जिससे गाँव वालों ने सांसद को समस्या के बारे में सूचित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता कल जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय गए और कृषि अधिकारी से मुलाकात की और किसान ऋण माफी योजना पर हुई बातचीत। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

केंद्र सरकार ने झारखंड सहित नौ राज्यों के राज्यपालों को बदला। संतोष गंगवार बने झारखंड के राज्यपाल सी,पी, राधाकृष्णन भेजे गए महाराष्ट्र।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।