जिले में एक बार फिर से हार कपाने वाली ठंड ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।करीब दो तीन दिनों से हल्की राहत के बाद गुरुवार को ठंड ने कहर बरपाया।सुबह से दोपहर तक कुहासा छाए रहने के साथ पछिया हवा चलती रही।जिससे दिन भर लोग ठिठुरते रहे।करीब 7 किमी प्रति घंटा की गति से चल रही पछिया हवा कनकनी को और बढ़ा रही है।ठंड गुरुवार की रात भी बढ़ने के साथ शुक्रवार की सुबह तक कहर बरपा रही थी।मौसम विभाग की माने तो दिन का तापमान अधिकतम 15.1 डिग्री रहा।जो सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस कम बताया गया है।जबकि न्यूतम तापमान 10.5 रहा। न्यूतम व अधिकतम तापमान के बीच करीब 5 डिग्री से कम का अंतर से ठंड का अंदाजा लगाया जा सकता है।इस दौरान गुरुवार को दिनभर धूप की लुका छिपी जारी रही।हल्की धूप पर ठंड प्रहार करती रही।मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति अगले दो दिनों तक जारी रहेगी।इस दौरान दिन में धूप निकलेगी।इसके बाबजूद ठंड का कहर जारी रहेगा।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर ए. सतार ने बताया की इस दौरान पछिया हवा जारी रहेगी।जिससे कनकनी बढ़ने की संभावना है।सुबह में हल्का से मध्यम कुहासा भी बना रहने की संभावना है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सहुरी गांव में पुलिस ने धोखाधड़ी मामले के फरार दो आरोपी के घर न्यायलय के आदेश पर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया है।जिसमें सहूरी निवासी लक्ष्मण कुमार व विशाल दास के घर इश्तेहार चिपकाया गया है।चकमेहसी पुलिस ने एएसआई शिव कुमार पासवान के नेतृत्व में दोनो आरोपी के घर न्यायलय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मालीनगर खेल मैदान में आयोजित स्व.मंटू सिंह स्मृति कप में गुरुवार को पांचवे मैच में रॉकस्टार द्वारिकापुर ने अनुज इलेवन को 137 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉकस्टार द्वारिकापुर ने निर्धारित 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाया।टीम के डायना ने शानदार शतक बनाया।।लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनुज इलेवन 11 वे ओवर में सभी विकेट खोकर 72 रन पर सिमट गई।रॉकस्टार द्वारिकापुर की तरफ से डायना ने 49 गेंदों पर 117 रन बनाने के साथ 4 विकेट लिया।जिसके लिए डायना को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया।मौके पर आयोजक सह मालीनगर मुखिया प्रतिनिधि मन्नी सिंह, शशि शंकर ठाकुर, विकास वर्मा, अजीत मल्होत्रा, अंपायर गौरव ठाकुर, उदय कुमार, गौतम मेहता, मिंटू राय, मो एजाज आदि मौजूद थे।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मालीनगर व कलौंजर पंचायत में गुरुवार को विकसित भारत-संकल्प यात्रा के तहत मोदी गारंटी रथ पहुंची। मोदी गारन्टी रथ कार्यक्रम का संचालन चकमेहशी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल सिंह ने कृषि विभाग से संबंधित जानकारी लोगो को दी।इसके साथ प्रखंड व पंचायत के पदाधिकारियों ने अपने अपने विभाग के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच रखा।मौके पर शुशील मालाकार ,पूर्व मुखिया विजय शर्मा,मुखिया प्रतिनिधि मन्नी सिंह,केशव महथा,मुखिया सुनील पासवान,राहुल रमन ,संजीत पांडे, आदि शामिल रहे।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के भाजपा चकमेहसी मंडल के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हजपुरवा पंचायत के बख्तियारपुर गांव में हर घर अयोध्या से आए हुए अक्षत एवं निमंत्रण पत्र का वितरण किया।इसके साथ आम जनों से 22 जनवरी को अपने गांव को अयोध्या एवम हर मंदिर को राममय कर अपने घरों पर भव्य दीपोत्सव मानने का आग्रह किया। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, शक्ति केंद्र प्रमुख दीपक गुप्ता, अनीश त्रिवेदी, अंकित त्रिवेदी,नीतीश कुमार, मुकुंद ठाकुर,आयुष ठाकुर, प्रदीप राय, अवधेश ठाकुर, संतोष राय, श्रीकृष्ण ठाकुर, तपेश्वर राय, प्रमोद कुशवाहा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पंचायत के वार्ड 1,2,3 और 5 में महीनों से नल जल बंद रहने से वार्ड के लोगो को पानी की समस्या हो रही है।इसकी अधिकारियों से शिकायत के बाबजूद नल जल चालू करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं किया गया है।जानकारी के अनुसार चकमेहसी पंचायत के वार्ड 1,2,3 व 5 में नल जल बंद है।जिससे पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।वार्ड 5 के रंजीत कुमार,शांति देवी,राम उदार साह आदि ने बताया की करीब 6 महीने से नल जल बंद रहता है।बीच बीच में चालू किया जाता है फिर कई दिनो तक बंद रहता है।लोगो ने बताया की उक्त सभी वार्ड में जिस भूमि पर नल जल का टंकी लगा है।उसके भूमि दाता के मनमानी के कारण नल जल बंद है और पानी की समस्या हो रही है।लोगो ने बताया की भूमि दाता से जब नल जल चालू करने की बात कहने जाया जाता है तो मनमानी रवैया अपनाकर लड़ाई करने पर आमद हो जाते है।इस बाबत वार्ड 1 के वार्ड सदस्य शीला देवी,2 के शालीमा खातून,वार्ड 3 के नाजिमा खातून व वार्ड 5 जानकी देवी ने बताया की नल जल बंद रहने से वार्ड के लोगो के कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है।लेकिन नल जल टंकी के अवस्थित भूमि मालिक के मनमाने रवैया के कारण नल जल बंद रहने से आम लोगो को पीने के पानी की समस्या हो रही है।वार्ड सदस्यों ने बताया की इस बाबत बीडीओ, बीपीआरओ, डीपीआरओ को आवेदन देकर शिकायत की गई है।लेकिन अधिकारी भी इस ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझ रहे।जिससे परेशानी हो रही है।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत बालापुर, झहुरी व गोपालपुर गांव में दो दर्जन से अधिक पशुपालकों के लगभग चालीस से ज्यादा पशु खुरपक्क मुंह मुहपक्का रोग की चपेट में आ गए हैं।जिसके कारण पशु पालकों में भय का माहौल बना हुआ है। अधिकांश मवेशियों ने खाना पीना छोड़ दिया है।जबकि पैर में जहां घाव हो जाने के कारण लगातार रिसाव होते रहता है। वहीं मुंह के अंदर छाला पड़ जाने के कारण दिनभर लाल टपकता रहता है। वही मवेशी खाना पीना छोड़कर दिनों दिन कमजोर होती जा रही है ।मामले में बालापुर के किसान शिवेशवर शर्मा की 10 मवेशियों, सुमंत कुमार की दो मवेशी, नीरज कुमार की एक गाय के साथ लगभग तीन दर्जन से अधिक पशु इसकी चपेट में आ चुके हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

समस्तीपुर की मोहनपुर स्थित 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र मोहनपुर में शीतकालीन मेनटेंस होना है।यह कार्य 11 जनवरी 2024 की सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा।जिसके कारण 132/33 केवी पूसा फीडर की और पूसा फार्म ,सिंधिया पावर हाउस की विद्युत आपूर्ति उक्त समय में बाधित रहेगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर में ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।11 जनवरी से सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के वर्ग 1 से वर्ग 8 वी तक का संचालन 10 बजे पूर्वाह्न से 3:30 बजे अपराह्न तक होगा।इसके अलावा वर्ग 9 वी से 12 वी तक की कक्षाओं का संचालन 9:30 बजे पूर्वाह्न से 4:00 बजे अपराह्न तक होगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।