विष्णुगढ़ प्रखंड के कई क्षेत्रों में सरकार के द्वारा संचालित आपदा राहत के पर्यवेक्षण गठित उड़नदस्ता दल के द्वारा शिकायत की जांच 11 दुकानदारों से स्पष्टीकरण किया गया। तीन दुकानदारों के विरूद्ध निलंबन की अनुशंसा आपूर्ति विभाग को कर दी गयी है इसके अलावा तीन दाल भात केन्द्रों एवं पांच अन्य प्रमुख किराना स्टोर की जाँच की गई उड़न दस्ता दल के द्वारा जांच की गयी महामाया सखी मंडल बनासो चौक, जया सखी मंडल चौथा में 291 जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया विष्णुगढ़ प्रखंड में होम कोरनटाइन किये 2196 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चार लोगों को कोरनटाइन किया गया एवं प्रखंड में 1268 गैर राशन कार्ड धारियों को 10 किलोग्राम के दर से अनाज वितरण किया गया।

Transcript Unavailable.

झारखंड में कोरोना वायरस का मरीज बिष्णुगढ़ क्षेत्र में मिलने से टाटीझरिया क्षेत्र के लोगों में भी सनसनी फैल गई। कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद टाटीझरिया समेत आसपास के इलाकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बताया जाता है कि लॉकडॉउन के बाद 29 मार्च को पीड़ित आसनसोल से विष्णुगढ़ आया था। बिष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद उसे जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने और यह सूचना सार्वजनिक होने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत हो गया है। इस डर से लोग लॉकडॉउन का सख्ती से पालन कर रहे हैं। बताया जाता है कि पीड़ित का रिश्तेदार टाटीझरिया और दारू क्षेत्र में भी है। ऐसे में उनसे और उनके परिजनों से संपर्क की बात को लेकर लोगों में भय है।

Transcript Unavailable.