झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता गीता सिंह जानकारी दे रही हैं की फैक्ट्री से निकलने वाले कचरे के कारण ग्रामीण बहुत परेशान हैं। नदी में सारे कचरे के डाले जाने से पानी दुषित हो रहा है। साथ ही क्षेत्र में बदबु भी फैल रही है। जिसके कारण बच्चे और ग्रामीण बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। जल्द से जल्द इस समस्या समाधान के लिए आवाज उठाई गई है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दीपावली दियों से या धमाकों से? अबकि दीवाली पर हमें यह सोचना ही होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे शहरों की हवा हमारे इस उत्साह को शायद और नहीं झेल पा रही है। हवा इतनी खराब है कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। भारत की राजधानी दिल्ली इस मामले में कुछ ज्यादा बदनाम है। दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित जगहों में शामिल दिल्ली में प्रदूषण इतना अधिक है कि लोगों का रहना भी यहां दूभर हो रहा है।

पर्यावरण असंतुलन के हैं कई कारण इस समस्या के लिए हम सभी हैं जिम्मेदार। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राज कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, गाड़ियों से निकालने वाला धुवा जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण है। हम सभी को कम से कम गाड़ी का इस्तेमाल करना चाहिए, साइकिल का इस्तेमाल करने से हम प्रदूषण को कम कर सकते है।

झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने अनिल कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की जलवायु परिवर्तन के कई कारण है। एक तो अंधाधुंध पेड़ों की कटाई हो रही है। दूसरी तरफ कल-कारखाने भी ज्यादा हो गए है। जिसके कारण धुँआ और प्रदुषण ज्यादा हो रहा है। लोग अब भी धड़ल्ले से प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं। इन सभी कारणों से धरती का तापमान बढ़ रहा है। वर्षा भी अब पहले की अपेक्षा कम होने लगी है। इसको नियंत्रित करने का सबसे अच्छा तरीका है। जगह-जगह पर पौधारोपण करना उद्योग भी कम लगे और वाहनों का प्रदुषण जाँच करना चाहिए। अगर हम सब मिल कर यह पहल करें तो इस समस्या को कम किया जा सकता है

Transcript Unavailable.