सीतापुर। नगर पालिका की टीम ने को राजा कॉलेज मैदान से लेकर जिला अस्पताल तक अतिक्रमण हटाया। नगर पालिका के अधिकारियों ने दुकानदारों से फुटपाथ तक फैले अतिक्रमण को खुद हटाने की अपील की। इसके बाद जिला महिला अस्पताल और जिला अस्पताल के पास दुकानदारों ने मजदूर लगाकर टिन शेड व लोहे के एंगलों को हटाया। नगर पालिका टीम के साथ चल रहे कर्मचारियों ने राजा कॉलेज मैदान के पास अवैध तरीके से झोपड़ी डालकर रह रहे लोगों से भी जमीन खाली करवाई। फुटपाथ पर अवैध तरीके से लगे बांस-बल्लियों को पालिका टीम ने उखाड़ कर ट्रॉली में भरवाया। बृहस्पतिवार सुबह फिर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

*सामूहिक विवाह के लिए 850 आवेदन मिले पात्र* सीतापुर। सामूहिक विवाह योजना के तहत 850 आवेदन पात्र मिले हैं। सामूहिक विवाह इस माह के अंतिम सप्ताह या अगले साल की शुरुआत में होगा। इसके लिए संबंधित परिवारों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। अभी तक आए आवेदनों की जांच में संबंधित बीडीओ और ईओ ने तकरीबन 850 आवेदनों को सही पाया है। इन्हें जिला समाज कल्याण अधिकारी को भेजा गया है। सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत जरूरतमंद बेटियों का विवाह सरकारी खर्च पर कराया जाता है। इसके लिए ऑनलाइन प्राप्त 1486 आवेदनों में से 850 को पात्र मिले हैं। अब जिला समाज कल्याण अफसर की ओर से इन पात्र आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इसे लॉक किया जाएगा और सूचना लाभार्थी को भेजी जाएगी। साथ ही विवाह के लिए तय तिथि की जानकारी दी जाएगी। बेहटा ब्लॉक में सर्वाधिक 63 आवेदन पात्र मिले हैं। महमूदाबाद नगर पालिका में सबसे कम नौ आवेदन पात्र हैं।

सीतापुर। रामकोट के हुमायूंपुर में 10 साल से बिजली आ रही है। लेकिन घरों में मीटर नहीं लगे हैं। अभियान चलाकर गांव के 54 घरों में बिजली के मीटर लगाए गए। अब इन उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग के अनुसार ही बिजली का बिल देना पड़ेगा। विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के तहत हुमायूंपुर में लगातार राजस्व का नुकसान हो रहा था। खपत के अनुसार राजस्व नहीं आ रहा था। लाइनलॉस के चलते बिजली विभाग ने गांव में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान घरों में अनुमानित बिल आ रहे थे। एक किलोवाट के कनेक्शन पर तीन से चार किलोवाट का लोड मिला। इस पर गांव के 54 उपभोक्ताओं के घर मीटर लगवाए गए। ग्रामीणों ने पहले मीटर लगवाने से आनाकानी की। उसके बाद अफसर ने सख्ती की। इसके बाद पूरे गांव में मीटर लगवा दिए गए।

सीतापुर। नगर पालिका ने शहर में नालों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण ढहा दिए गए। पांच दिन पहले व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने के लिए अपील की गई थी। लेकिन इस अपील का व्यापारियों पर कोई असर नहीं पड़ा। इस पर ईओ वैभव त्रिपाठी की अगुवाई में अभियान चलाया गया। सुबह करीब 11 बजे एक टीम पुलिस बल के साथ रोडवेज बस स्टेशन पहुंची। यहां नालों पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। व्यापारियों ने अपनी दुकान के आगे नालों पर पक्का निर्माण करके सीढ़ी व सामान रखने की जगह बना ली थी। टीम ने बस अड्डा चौराहा स्थित संजय पैलेस, होटल राजस्थानी, सीताराम मंदिर आदि तक नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि यह अभियान पूरे शहर में चलाया जाएगा।

पिसावां(सीतापुर)। विद्युत उपकेंद्र में केबल फुंकने से करीब 150 गांवों की बिजली गुल हो गई है। दिनभर मरम्मत का काम चलता रहा। लेकिन देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। सुबह के समय बिजली न आने से कई जगहों पर पेयजल संकट भी गहराया गया। रात करीब तीन बजे पिसावां फीडर की ट्राॅली से जुड़ा केबल फुंक गया। जिसके बाद गुरसंडा व बहादुरनगर फीडर की सप्लाई भी बंद कर दी गई। बिजली विभाग की एक टीम मरम्मत करने में जुट गई। ये लोग दिनभर मरम्मत का काम करते रहे लेकिन शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इस वजह से सुबह के समय घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। घरों के इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। दिनभर व्यापारी बिजली आने का इंतजार करते रहे। मोबाइल भी ठप होने से लोग एक दूसरे से संपर्क नहीं कर सकें। अवर अभियंता लक्ष्मी नारायण ने बताया कि फॉल्ट ठीक की जा रही है।

मतदाता बनने की रेस में आगे चल रही है। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के तहत करीब डेढ़ महीने तक चले पुनरीक्षण कार्य के दौरान जिले की 31932 महिलाओं ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। महिलाओं ने वोटर बनने के सर्वाधिक 31932 फॉर्म भरे हैं। दूसरे स्थान पर युवा हैं। 18 से 19 वर्ष की आयु के 25 हजार 966 युवाओं ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। बीते 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर तक दावा और आपत्ति प्राप्त किए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक फार्म-6 महिलाओं ने भरे हैं। इससे यह साबित होता है कि महिलाओं और युवाओं में मतदाता बनने के लिए अधिक उत्साह है। इसके अलावा 23 दिव्यांगों ने भी आवेदन किया है। वहीं, जिले में इस अभियान के तहत कुल 67 हजार 248 लोगों ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया है।