उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अरविन्द ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि समाज के समग्र विकास के लिए लैंगिक समानता बहुत महत्वपूर्ण है। लोग और सरकार कहते है कि विकास में स्त्री और पुरुष साथ मिलकर काम करेंगे लेकिन वास्तविकता में महिलाओं के साथ भेदभाव हो रहा है। क्योंकि भारतीय समाज पितृसत्ता है ,जिसमे महिलाओं का योगदान पुरुषों के बीच नहीं रहता है। हर बात पर निर्णय लेने का अधिकार पुरुष को ही रहता है। महिलाएँ केवल घरेलु कार्य तक ही सीमित रहती है और यह अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में नज़र आता है

दुबौलिया ब्लाक क्षेत्र के पूरे ओरी राय ग्राम पंचायत के पोखरा तालाब से टेढवा जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर तीन माह पूर्व जिला पंचायत कोटे से 250 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। लेकिन मौजूदा समय में सड़क जगह जगह उखड़ने लगी‌ है।‌ऐसे में सड़क निर्माण की भ्रष्टाचार की पोल भी खुल रही है।‌पूरे ओरी राय ग्राम पंचायत के पोखरा तालाब से टेढवा जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर करीब उन्नीस लाख की लागत से ढाई सौ मीटर लम्बी आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य फरवरी माह वर्ष 2024 में कराया गया था। निर्माण कार्य करते समय ही ग्रामीणों ने आरसीसी सड़क निर्माण मे घटिया समाग्री के प्रयोग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया था। जिस पर‌ उच्च अधिकारियों ने गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण की बात कही गई थी। लेकिन निर्माण कार्य के तीन माह बाद ही सड़क की गिट्टी जगह जगह उखड़ने लगी है। ऐसे में सड़क निर्माण में घटिया समाग्री के उपयोग की भ्रष्टाचार की पोल खुल गया है।‌

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला विजय पाल चौधरी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि महिलाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि घर पर छियासठ प्रतिशत काम महिलाओं द्वारा किया जाता है और पचास प्रतिशत काम पुरुषों द्वारा किया जाता है।इन महिलाओं को घर पर पांच से छह घंटे काम करना पड़ता है, जिसके बाद वे काम पर निकल जाती हैं। महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जबकि पुरुष केवल बाहरी काम करके आराम करते हैं, लेकिन महिलाएं ऐसा नहीं करती हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से हमारे श्रोता , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि उनके पास नल , घर, और सड़क नहीं है जिसके कारण वह बहुत परेशान है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से विजय पाल ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि प्रचंड गर्मी से लोग परेशान है। पशु पक्षी बेहाल हो गए है। गर्मी से बचाओ के लिए घरों से बाहर कम निकलें। इस गर्मी संभल कर रहे। प्रशासन का निर्देश है कि ज़रुरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से विजय पाल ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, राजनीतिक भागीदारी आदि क्षेत्रों में भेदभाव का सामना करना पड़ता है। महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा, जैसे कि यौन उत्पीड़न और बाल विवाह, आज के समय में एक कारक है। लैंगिक असमानता भेदभाव या हिंसा का एक भयानक रूप है जो महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से नुकसान पहुंचाता है। महिलाओं को कम मजदूरी के लिए काम करने के लिए मजबूर किया जाता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से विजय पाल ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि बिना पानी के कोई जीव जंतु जीवित नहीं रह सकता है। पानी के कई साधन है। लोग पी रहे है ,किसी का नल लगा है तो किसी के यहाँ आरओ का पानी मिल रहा है। अपनी क्षमता अनुसार लोग किसी न किसी जगह से पानी ला रहे है। पानी का उपयोग हर जगह होता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से विजय पाल चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जल जीवन मिशन के तहत, प्रत्येक घर को जल पृष्ठ के लिए लगभग छह महीने तक इंतजार करना होगा। हालांकि लगभग नब्बे प्रतिशत कार का काम पूरा हो चुका है, लेकिन इस काम को पूरा होने में लगभग छह महीने लगने की उम्मीद है क्योंकि लास्ट लायन में प्रक्रिया चल रही है और जब हर घर योजना के तहत यह पानी चालू किया जाएगा, तो यह शुद्ध पानी जनता तक पहुंचेगा