उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से मोहम्मद इमरान ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि धूप की तपिस और उमस से किसानों के पसीने छूट गए है। किसानों को अपने धान की नर्सरी की सिंचाई में दिक्कत आ रही हैं। तेज धूप के कारण हर 24 घंटे बाद किसानों को अपने धान की नर्सरी की सिंचाई करना पड़ रहा है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अरविन्द ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि पूरे देश में सामान्य से अधिक तापमान बना हुआ है। तापमान बढ़ रहा है और पूरे राज्य में तापमान 46 से 47 डिग्री के आसपास मंडरा रहा है। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का दिनचर्या भी बिगड़ गई है। धूप के कारण लोग घर से बाहर नहीं जा रहे है जिससे रोजी रोटी में संकट पड़ रहा है। लू का कहर ज़ारी है। लोग बीमार पड़ रहे है। आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण लोगों को बीमारी के कारण आर्थिक हानि हो रही है। तापमान बढ़ने का मूल कारण है कि लोग पेड़ों को विकास के नाम पर काट रहे है

इस समय बाजार में कार्बाइड से पके हुए आम बिक रहे है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। यह धीरे धीरे लिवर पर असर करता है जो शरीर को कमज़ोर कर देता है। खाद्य विभाग को कार्यवाही कर इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रीना श्रीवास्तव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि गर्मी के कारण किसान बहुत परेशान है। जून ख़तम होने जा रहा है लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई है।

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अरविन्द ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उत्तरप्रदेश में 46 डिग्री से कम नहीं हो रहा है। रात में भी 30 से 32 डिग्री तापमान रहता है। लोग गर्मी से बेहाल हो रहे है। लोग बीमार हो रहे है ,शरीर में पानी की कमी हो रही है। यह लू तीन से चार दिन चलने की संभावना है। अभी बारिश और हवा का कोई संभावना नहीं है

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अरविन्द ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि हमारे देश में लैंगिक भेदभाव बुरी तरह से व्याप्त है। इसको लेकर महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है। लड़कों और पुरुषों को कठोर और आक्रामक होना चाहिए जबकि लड़कियों और महिलाओं को विनम्र , आज्ञाकारी और शांत होना चाहिए।यह प्रवृति हमारे देश में बुरी तरह से व्याप्त है। लड़कियों पर होने वाले यौन हिंसा में लड़कियों को ही जिम्मेदार माना जाता है। यह गलत है। प्रताड़ित होकर भी महिलाओं को हर बातों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। परिवार में सभी फैसलों को लेने का अधिकार केवल पुरुषों का होता है। यह पितृसत्ता पर संकेत करता है . अगर उन्हें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जागरूक किया जाए, तो महिलाएँ आगे बढ़ सकती है।

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से विजय पाल चौधरी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि आज कारखानों में सबसे अधिक प्रदूषण फ़ैल रहा है पर वाहन ने भी वायु प्रदूषण बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाई है।कई ऐसे कारक है जो वायु प्रदूषण बढ़ा रहे है। वायु प्रदूषण से तापमान भी बढ़ रहा है। गर्मी बढ़ने से जलवायु में परिवर्तन होने लगता है। जैसे-जैसे हवा उच्च दबाव वाले क्षेत्र से निम्न दबाव वाले क्षेत्र की ओर बढ़ती है, गर्मी अधिक होती है। हमे पेड़ पौधे अधिक से अधिक लगाना चाहिए ,इससे गर्मी में राहत मिलने के आसार है

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से विजय पाल चौधरी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि बारिश न होने से हवा की गुणवत्ता ख़राब हो रही है। आग लगने की घटनाएँ हो रही है। सेहत को भी नुक्सान हो रहा है। गर्मी का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकतर तापमान 43 से 44 डिग्री बना हुआ है