उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रामप्रकाश से हुई। रामप्रकाश यह बताना चाहते है कि जिस तरह से पिताजी के मरने के बाद उनके बेटों को हक़ मिलता है उसी तरह महिला को भी उतना ही हक़ मिलना चाहिए। महिला और पुरुष दोनों को समान अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद जुनैद रजा से हुई। मोहम्मद जुनैद रजा यह बताते है कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए। महिला और पुरुष में समानता होना चाहिए। महिला और पुरुष का समान सम्मान होना चाहिए। दोनों में भेद भाव नहीं होना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से प्रशांत श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सौरभ से हुई। ये बताते है कि पहले के समय में महिलाओं के पास कोई अधिकार नहीं था। महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार होता था। महिलाओं को शिक्षा का अधिकार ,वोट देने का अधिकार नहीं था। पर्दा के पीछे रहना पड़ता था ,बाल विवाह की समस्या थी। उनके साथ बहुत अत्याचार होता था। लेकिन जब से संविधान बना है तब से महिलाएं सुरक्षित है और उन्हें कई अधिकार दिया गया है। समाज में महिलाएँ को पुरुष के बराबर का दर्जा दिया गया है। हर एक क्षेत्र में उन्हें पुरुषों के सामान आँका गया है। शिक्षा का अधिकार भी दिया गया है। वहीं अभी संसद में बिल भी पास हुआ है जिसके तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण संसद में मिला है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से प्रशांत श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुण कुमार से हुई। ये बताते है कि पुरुष की अपेक्षा महिलाओं के पास कम अधिकार है। इस कारण महिलाएँ अपमानित होती है। अधिकार नहीं रहने से वो अयोग्य महसूस करती है। महिलाओं को उनका अधिकार देना बहुत ज़रूरी है। आज के समय में सरकार महिला के अधिकार के प्रति सचेत है। कुछ न कुछ नियम सरकार लाती है जिससे महिलाओं के सम्मान की रक्षा हो सके।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हुसैन अली से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में अब महिलाओं को ज्यादा सम्मान मिलता है। साथ ही उन्होंने बताया कि पिता के संपत्ति में महिला को भी अधिकार मिलना चाहिए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली , की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद जुबेर से हुई। मोहम्मद जुबेर यह बताना चाहते है कि पुरषों के समान महिलाओं को भी अधिकार मिलना चाहिए। पिता के नहीं रहने पर बेटा और बेटी दोनों को समान संम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से प्रशांत , की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुण कुमार से हुई। अरुण कुमार यह बताना चाहते है कि महिलाओं का अधिकार समाज में बहुत ही जरूरी अंग है। जिस प्रकार से मानव जीवन को चलाने के लिए एक तरफ पुरुष है और दूसरे तरफ महिला है दोनों एक दूसरे के पूरक है। जिस तरह से पुरुष को कई क्षेत्रों में अधिकार है उसी तरह से महिलाओं को अधिकार नहीं है। अधिकार नहीं होने की वजह से महिलाओं को बहुत अपमानित होना पड़ता है। इसीलिए महिलाओं को भी उनके मान सम्मान के लिए अपने जीवन के लिए अधिकार जरूरी है। महिलाओं को सभी क्षेत्रों के अधिकार मिलना चाहिए जैसे भूमि का अधिकार आदि।