उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से विजय पाल चौधरी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कृश कुमार से बात कर रहे है। ये कहते है कि महिला को जमीन नहीं मिल रहा है तो उन्हें पैसे मिल जाना चाहिए। महिलाएँ अगर शिक्षित होगी तो वो विकास की ओर बढ़ेगी। साथ ही वो खेती में बढ़ेगी ,और पशुपालन में जानकारी अधिक पाएंगी। महिलाओं को जमीनी अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बिरजू से हुई। बिरजू यह बताना चाहते है कि महिलाओं को अगर सशक्त बनना है तो वह बकरी पालन , सिलाई आदि कई काम कर सकती है। महिलायें ब्यूटी पार्लर भी खोल सकती है इससे उनको ज्यादा फ़ायदा होगा।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से मोहम्मद इमरान ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए ।महिलाएं अभी भी रोजगार से दूर हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाएं सशक्त होने के लिए पशुपालन कर सकती हैं, कोई व्यापार कर सकती हैं या खेती कर सकती हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जितना पुरुषों को आजादी मिलती है उतनी ही आज़ादी महिलाओं को भी मिलनी चाहिए। महिलाओं के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं के विकास के लिए सबसे पहले तो महिलाओं को रोजगार से जुड़ना चाहिए। साथ ही समूह से जुड़कर भी महिलाएं सशक्त बन सकती हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। हमारे श्रोता यह बताना चाहते है कि सहायता समूह की महिलायें और आंगनबाड़ी की कार्यकर्त्ता बहुत अच्छा काम कर रही है। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सहायता समूह से जुड़ना चाहिए। महिलाओं के योग्यता के अनुसार वैकेंसी है। हमारी सरकार छोटी -छोटी फैक्ट्री लगा रही है जिससे जुड़ कर महिलायें काम कर सकती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से विजय पाल चौधरी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। हमारे श्रोता यह बताना चाहते है कि महिलाओं को भी बढ़ावा मिलना चाहिए। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार के द्वारा योजनाएं लाना चाहिए। सरकार जो योजनाएं ला रहे है उसका महिलाओं को लाभ मिल सकता है। महिलाओं को जमीन पर मालिकाना हक़ मिलना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से विजय पाल चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सफाईकर्मी दिलीप कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं का विकास के लिए गाँव में सरकार के द्वारा बहुत सारी योजनाएं चलायी जाती है, लेकिन इन योजनाओ का लाभ महिलाओं तक नहीं पहुँचता है। साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाओं को जमीन में मालिकाना हक़ तब ही मिलेगा जब उनके कोई भाई नहीं हो। महिला का भाई अगर रहे तो ऐसी स्थिति में पिता की संपत्ति में महिला का कोई अधिकार नहीं बनता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से विजय पाल चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बाबू बीरेंद्र से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं के विकास के लिए पढ़ाई लिखाई बहुत जरूरी है। महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन शादी के बाद मायके में अधिकार नहीं मिलना चाहिए, शादी के बाद महिला का अधिकार केवल ससुराल में रहता है।
