उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से कृष्णा द्विवेदी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रामपवन से हुई। महिलाओं के लिए सरकार जो योजनाएँ जो लागू कर रही है वो धरातल तक उतरना चाहिए। अधिकारियों को सीधा महिलाओं से वार्ता करना चाहिए। महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से कृष्णा द्विवेदी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कबीर शर्मा से हुई। महिला के साथ अपराध बढ़ गया है। महिला उत्पीड़न बढ़ गया है। लोगों के सामने महिला अपनी बात नहीं रख पाती है। प्रखंड स्तर पर बैठक कर महिलाओं को जागरूक करना चाहिए , महिलाओं को अपनी बात रखने का मौका देना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से कृष्णा द्विवेदी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनील चौधरी से हुई। सरकार को चाहिए की महिला को अधिक से अधिक रोजगार दें ।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए ,योजनाए लागू करे। महिला आगे बढ़ेगी तो समाज आगे बढ़ेगा ,देश आगे बढ़ेगा।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमज़ान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शहमान से हुई। महिला आगे बढ़ रही है ।शिक्षित हो कर रोजगार कर रही है। महिलाओं को जमीनी अधिकार भी मिलना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमज़ान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से हुई। महिला शिक्षित होगी तो ही आगे बढ़ेगी। मेहनत कर के वो रोजगार कर रही है। शिक्षित रहेगी तब ही भूमि अधिकार मिलेगा
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से ओम नारायण की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से किरण से हुई। किरण यह बताना चाहती है कि महिलाओं को आगे बढ़ने नहीं दिया जाता है। इसका मुख्य कारण है अशिक्षित होना। अगर वह शिक्षित होती तो अपने अधिकारों के सम्बन्ध में जान पाती।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गोबिंद कुमार से हुई। गोबिंद कुमार यह बताना चाहते है कि आज के समय में महिलाओं का पूरा अधिकार है। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं आज आगे जा रही है। भूमि पर महिलाओं का भी अधिकार होना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से अरबिंद श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से ॐ ओम नारायण से हुई। ओम नारायण यह बताना चाहते है कि महिला अगर शिक्षित होगी तभी अपने अधिकारों के सम्बन्ध में जान सकेगी। महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। वह किसी बैठक में भी नहीं जा सकती है। वह अपने अधिकारों को भी नहीं समझ पाती है। महिला को पुरे तरीके से आज़ादी देना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नितिन चौधरी से हुई। नितिन चौधरी यह बताना चाहते है कि सरकार ने समय-समय पर भूमि अधिकारों में संशोधन किया है। पहले पति के मृत्यु के बाद उसके बच्चों के नाम जमीन होती थी। उसके बाद संसोधन किया गया और उसमे महिला का नाम जोड़ा गया। उसके बाद भी संसोधन किया गया और विधवा का नाम भी जोड़ा गया।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से मोहम्मद इमरान की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुरेंद्र नाथ द्विवेदी से हुई। सुरेंद्र नाथ द्विवेदी यह बताना चाहते है कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए और भूमि उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने व्यवस्था की है कि अगर महिलाओं के नाम पर जमीन खरीदी जाती है तो रजिस्ट्री में पांच प्रतिशत स्टाम्प शुल्क में छूट होगी। लोगों को जमीन खरीदने के लिए आगे आना चाहिए और इस तरह से महिलाएं जमीन की मालिक बन सकती हैं।
