उत्तरप्रदेश राज्य के एस्टी जिला से अरविन्द श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रणव से बातचीत किया। बातचीत के दौरान प्रणव ने बताया कि महिलाओं के नेतृत्व में आने से महिलाओं और समाज का विकास होगा साथ ही नेतृत्व का स्तर भी ऊंचा होगा। साथ ही आने वाली पीढ़ी में महिलाओं का योगदान भी बढ़ेगा और उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से रमजान अली ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रवि से बातचीत। किया बातचीत के दौरान रवि ने बताया कि हमारा देश ग्रामीणों का देश है। और हमारे देश में महिलाओं को घर का मालकिन माना जाता है। आज के समय में महिलाएं शिक्षित और जागरूक हो रही हैं और हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही हैं। इसलिए महिलाओं को घर की मालकिन बनाने से लाभ ही होगा
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से परी से। हुई। परी यह बताना चाहती है कि अगर महिलाओं को मालिकाना हक़ दे दिया जाए तो वह अच्छे से घर चला सकती है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे है। अगर उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी तो उनका पूरी तरह से निर्वाह करेगी। पुरषों से अधिक अच्छे से काम करेगी है। आज महिला को किसी भी चीज़ में सहयोग की जरूरत नहीं है। वह सारे काम करने के लिए खुद सक्षम है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से अरविन्द श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शरद से बातचीत किया। बातचीत के दौरान शरद ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को अगर संपत्ति में अधिकार मिलेगा तो परिवार और समाज का विकास होगा। और महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगी
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से अरविन्द श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तनु से बातचीत किया। बातचीत के दौरान तनु ने बताया कि पहले ऐसा ही होता आया है कि पैतृक संपत्ति में पुत्र को ही अधिकार दिया जाता है। एल्कीन आज के समय में जिस तरह समाज जागरूक हो रहा है तो इसके तहत हमें महिलाओं को भी उनका अधिकार देना चाहिए। महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जायेगा तो अपने बुरे समय में महिलाएं संपत्ति से किसी तरह का भी लाभ उठा सकती हैं। महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दे कर हमारे देश में लैंगिक समानता को और बेहतर बनाया जा सकता है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से मोहम्मद आरिफ की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद रफ़ी से हुई। मोहम्मद रफ़ी यह बताना चाहते है कि महिलाओं को भूमि अधिकार प्राप्त है। परिवार में मृत्यु होने के बाद महिलाओं को भी भूमि अधिकार वैद्यानिक रूप से प्राप्त होता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से मोहम्मद आरिफ ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुश्ताक से बातचीत किया। बातचीत के दौरान मुश्ताक़ ने बताया कि महिलाओं के अधिकारों के लिए सरकार ने पहले से ही कई कानून बना रखा है। महिलाओं को संपत्ति में बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजलि से हुई। अंजलि यह बताना चाहती है कि महिलाओं को अगर भूमि में अधिकार दिया जायेगा तो वह सशक्त होंगी। पुरुषों की तरह उनका भी समाज में सम्मान होगा। वह अपना घर - परिवार को चला सकेगी। महिलाओं को जमीन पर अधिकार देना जरूरी है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अरविन्द कुमार से हुई। अरविन्द कुमार यह बताना चाहते है कि अगर महिलाओं को भूमि पर अधिकार दिया जाता है तो महिलाएं सशक्त होंगी। उनको दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वह अपने बच्चों का पालन - पोषण अच्छे से कर सकती है। महिलाओं को अधिकार मिलने से वह आत्मनिर्भर बनेंगी। इसीलिए महिलाओं को समानता का अधिकार मिलना चाहिए। जिस तरह से पुरुषों को अधिकार दिया जाता है उसी तरह महिलाओं को भी अधिकार देना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से अरविन्द श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड़िया से हुई। गुड़िया यह बताना चाहती है कि महिलाओं को लोग दबा का रखना चाहते है। अगर महिला को जमीन में अधिकार दिया जाए तो उनका आत्म सम्मान बढ़ जायेगा। जिससे वह अपने अधिकार के लिए लड़ सकती है। वह जमीन में खेती कर सकती है और इससे महिलाओं के उत्पीड़न में भी कमी आएगी। समाज में उनका स्थान और ऊपर हो जायेगा। आज महिलाओं को पढ़ाया जा रहा है और वह पढ़ - लिख कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी महिला को पढ़ाया नहीं जाता है। कई चीज़ों का अधिकार पुरुषों को ही दिया जाता है। जिसके कारण पुरष महिला पर हावी हो जाते है। जिससे महिला असहाय हो जाती है। अगर उनको ससुराल से निकाला जाता है तो वह अपने मायके भी नहीं जा सकती है। इसीलिए महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए।
