उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अरविन्द कुमार से हुई। अरविन्द कुमार यह बताना चाहते है कि अगर महिलाओं को भूमि पर अधिकार दिया जाता है तो महिलाएं सशक्त होंगी। उनको दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वह अपने बच्चों का पालन - पोषण अच्छे से कर सकती है। महिलाओं को अधिकार मिलने से वह आत्मनिर्भर बनेंगी। इसीलिए महिलाओं को समानता का अधिकार मिलना चाहिए। जिस तरह से पुरुषों को अधिकार दिया जाता है उसी तरह महिलाओं को भी अधिकार देना चाहिए।