उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती जिला से अरविन्द श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तनु से बातचीत किया। बातचीत के दौरान तनु ने बताया कि पहले ऐसा ही होता आया है कि पैतृक संपत्ति में पुत्र को ही अधिकार दिया जाता है। एल्कीन आज के समय में जिस तरह समाज जागरूक हो रहा है तो इसके तहत हमें महिलाओं को भी उनका अधिकार देना चाहिए। महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जायेगा तो अपने बुरे समय में महिलाएं संपत्ति से किसी तरह का भी लाभ उठा सकती हैं। महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दे कर हमारे देश में लैंगिक समानता को और बेहतर बनाया जा सकता है