उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद इरशाद से हुई। मोहम्मद इरसाद यह बताना चाहते है कि मोबाइल वाणी के द्वारा चलाई जा रही कार्यक्रम मेरी जमीन मेरी आवाज़ कार्यक्रम सुनकर उनके मन में यह विचार आया कि अपनी बेटियों को भी जमीन में हिस्सा देना चाहिए। आज बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं है। भूमि पर जितना हिस्सा बेटों को देंगे उतना ही अपनी बेटियों को भी देंगे। जिससे बेटियां सशक्त बने और आगे बढे।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद फ़ैयाज़ से हुई। मोहम्मद फ़ैयाज़ यह बताना चाहते है कि वह बेटी और बेटों को एक समान मानते है। पैतृक संपत्ति में बेटी को हिस्सा मिलना चाहिए। लेकिन शादी के बाद महिला को उनके पति के संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। अगर मायके में हिस्सा लेंगी तो विवाद होगा।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विशाल से हुई। विशाल यह बताना चाहते है कि वह बेटी और बेटों को एक समान मानते है। पैतृक संपत्ति में बेटी को हिस्सा मिलना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अज़मल कसाब से हुई। अज़मल कसाब यह बताना चाहते है कि बेटियों को जमीन में हिस्सा मिलना चाहिए। बेटा और बेटी दोनों को बराबर अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अषिर से हुई। अषिर यह बताना चाहते है कि वह बेटा और बेटी को एक समान मानते है। पिता की संपत्ति में बेटी को अधिकार नहीं मिलना चाहिए। उनको पति के संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से रमजान अली ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि उनकी बात सृस्टि और सुनैना से हुई तो उन्होंने बताया कि अगर वह पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेंगी तो उनका भाई से झगड़ा हो जायेगा। इसीलिए वह अपने ससुराल में हिस्सा लेंगी।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बस्ती से विजय पाल चौधरी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नज़ीर अहमद से हुई। नज़ीर अहमद यह बताना चाहते है कि महिलाओं को जमीन से सम्बंधित अधिकारों के मामलों में सभी लोगों को सहमत होना जरूरी है। बेटी और बेटा में को फर्क नहीं है। लेकिन लोग बेटों को ज्यादा महत्व देते है। कई बेटियां जमीन में अधिकार लेना नहीं चाहती है
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से विजय पाल चौधरी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से डॉ सिद्धार्थ से बात कर रहे है। ये कहते है कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना एक तरह से अच्छा भी है और एक तरह से बुरा भी। अगर महिला को जमीन मिल जाएगा तो आगे परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमज़ान की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनैना से हुई। सुनैना कहती है कि ये बेटियों को पैतृक संपत्ति में हिस्सा देने के खिलाफ है। अगर बेटी को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलेगा तो आगे चल कर भाई बहन में रिश्ता ख़राब हो सकता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से अरविन्द श्रीवास्तव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पिंकी श्रीवास्तव से हुई। पिंकी कहती है कि इन्हे अपनी जमीन अपनी आवाज़ कार्यक्रम पसंद आया।कार्यक्रम से इन्हे प्रेरणा मिली। इन्हे भी अपने पिता की संपत्ति में अधिकार मिला है
