उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की कन्या भ्रूण हत्या एक बच्ची की उसके पूरी तरह से विकसित होने से पहले ही गर्भ में हत्या कर देना है। क्योंकि वह एक लड़की है जो हमारे देश के लिए शर्म की बात है। भारत में बेटियों की उपेक्षा चौंकाने वाली है। हमारे समाज में बेटों को अधिक महत्व दिया जाता है। लोग चिकित्सा तकनीकों का दुरुपयोग करके कन्या भ्रूण हत्या को बढ़ा रहे हैं। जिसके कारण लिंगानुपात में असमानता देखने को मिलता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से अंकिता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि कन्या भ्रूण हत्या पाप है । गर्भ में कन्या की पहचान होने पर गर्भपात करा दिया जाता है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से स्मृति मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारतीय समाज मेदहेज प्रथा प्रमुख समस्याओं में से एक है। हर माता पिता के द्वारा बेटी की शादी के समय उपहार बनाम दहेज़ दिए जाने की परम्परा रही है। ये परम्परा हमारे समाज में सदियों से चली आ रही है। लेकिन यह परम्परा अब कन्या पक्ष के लिए शोषण का रूप धारण कर चूका है। विवाह जैसे पवित्र रीति में जब लालच की भावना शामिल हो जाती है तो यह दहेज़ का रूप धारण कर लेती है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से स्मृति मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पहले लोगों की सोच कुछ और थी, लेकिन अब लोगों की सोंच में बदलाव आ रहा है। लोग समझ रहे है कि कन्या भी बहुत महत्वपूर्ण है। और हर स्तर पर लड़कियां अपनी कामयाबी का झंडा भी गाड़ रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या मुख्य कारण दहेज़ है, बेटियों को समाजिक और आर्थिक बोझ माना जाता है। भारत विश्व का वह देश है जहाँ कन्या को भगवन का दर्जा दिया जाता है, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक भी मन जाता है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से स्मृति मिश्रा , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि भ्रूण हत्या नहीं होना चाहिए। भ्रूण हत्या दंडनीय अपराध है। दहेज़ भी कन्या भ्रूण हत्या का मुख्या कारण है क्यूंकि लोग सोचते है कि कन्या होगी तो दहेज़ देना पड़ेगा। जबकि लड़का होगा तो बुढ़ापे में सहारा बनेगा।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि मनरेगा के तहत महिलाओं को काम नहीं दिया जाता है। उनको भी अधिक से अधिक काम दिया जाना चाहिए। अगर महिलाओं को रोजगार दिया जाये तो वह अपना परिवार का खर्चा उठा सकती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला के तुलसीपुर प्रखंड से पुन्नू यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके गाँव में रोड नहीं है और सिंचाई की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। इस कारण ग्रामीणों के द्वारा चुनाव बहिष्कार किया जा रहा है
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को समान काम के लिए पुरुषों के समान वेतन नहीं मिलता है। इसे लैंगिक वेतन अंतर कहा जाता है बच्चों या वृद्ध रिश्तेदारों की देखभाल के लिये महिलाओं द्वारा कार्य से अवकाश लेने या पार्ट-टाइम कार्य करने की संभावना अधिक होती है, जिससे उनके करियर के रास्ते में रुकावट आती है और कुल कमाई कम हो जाती है। दुनिया भर में महिलाएं खेतों और घरों में काम करती हैं जिस पर किसी का ध्यान नहीं जाता है और इसके लिए इन्हें कोई पैसे भी नहीं मिलते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमें आधुनिक युग में प्रवेश तो कर गए हैं। लेकिन हमने अभी तक सामाजिक संबंधों के निर्माण के लिए एक आधुनिक दृष्टिकोण विकसित नहीं किया है। संबंधों की शुरुआत आज भी दहेज देने और लेने से होती है, जबकि दहेज लेने और देने के खिलाफ कानून है। समाज का कोई भी वर्ग दहेज को ना नहीं कहता है। हमारा ध्यान दहेज के मामले की ओर तब जाता है, जब एक लड़की दहेज़ के लिए हिंसा का शिकार होती है या जब दहेज़ के लिए उसकी बलि चढ़ा दी जाती है। आँकड़ों के मुताबिक औसतन एक घंटे में एक महिला की हत्या दहेज़ के लिए कर दी जाती है
उत्तप्रदेश राज्य के बलरामपुर से लक्ष्मी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि अनावश्यक पेड़ों की कटाई से मानसून प्रभावित हो रही है। अत्यधिक गर्मी पड़ रही है और धरती में ऑक्सीजन की कमी हो रही है
