उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से नीलू पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अभी भी कई महिलाएं ऐसी है जिन्हे उनका अधिकार नहीं मिलता है। अगर महिलाओं को उनका अधिकार देना चाहते है तो हमें समाज को जागरूक करना होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की भीषण गर्मी के कारण शहर का जल स्तर बहुत कम हो गया है, जिससे नगर पंचायत के लगभग पचास हजार लोग पीने का पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। कई इलाकों में पानी की कमी के कारण टंकी से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। शहर में लगाए गए एक सौ पचास हैंडपंपों में से पंद्रह सूख गए हैं। पिछले तीन-चार दिनों से जल स्तर कम होने के कारण लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से प्रियंका ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि भीषण गर्मी के कारण जलस्तर घट गया है। जिससे लोगों में जल संकट गहरा गया है

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की रामानुसगंज नगर पंचायत में पेयजल की स्थिति बहुत खराब है। नदी के स्रोत के सूख जाने से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीण रेत के तालाब से रिसने वाला पानी पीने के लिए मजबूर हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की ग्राम पंचायत की अनियमितता और उपेक्षा के कारण पंद्रह साल बाद भी लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है, जगह-जगह पाइप लाइनें बिछाई गई हैं, लेकिन नल कनेक्शन घर तक नहीं पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के कारण उन्हें अभी भी पानी की समस्या झेलने पड़ रही है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से से नीलू , की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से संजू वेर्मा से हुई , संजू वर्मा बताती है की गर्मी बहुत बढ़ गया है और बिजली की व्यवस्था नहीं है। सरकार ने बिजली की व्यवस्था नहीं दी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक ग्रामीण से साक्षात्कार लिया। ग्रामीण ने बताया कि गांव में गर्मीं बहुत पड़ रही है और पेय जल की समस्या है। अगर समय से बरसात नही होगा तो जल संकट उत्पन्न हो जाएगा। पानी का स्तर बहुत कम है। टंकी का काम गांव में शुरू हुआ ,परन्तु वो भी बंद हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पानी का स्तर नीचे चला गया है। कई चापानल में पानी नहीं आ रहा है। गर्मी के कारण पानी की समाया उत्पन्न हो गई है। गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का ख्याल रखे

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सभी मनुष्यों को इस समाज में रहने और जीवित रहने का समान अधिकार है, हालांकि कुछ समाजों ने महिलाओं के खिलाफ उनके अस्तित्व को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग तरीकों से कुछ बाधाएं बनाई हैं। महिलाओं के खिलाफ हिंसा समाज द्वारा की जाने वाली क्रूरताओं में से एक है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा के कई कृत्य किए जा रहे हैं, उनमें से भ्रूण हत्या एक क्रूर घटना है। भ्रूण हत्या इस दुनिया में होने वाले सबसे अमानवीय गतिविधि है जिसे लिंक के आधार पर लोगों के साथ उच्च भेदभाव के रूप में देखा जा सकता है।कन्या भ्रूण हत्या से निपटने और भारत में कन्या शिशु हत्या की गहरी जड़ों वाली प्रथा को समाप्त करने के लिए नागरिक समाज, सरकारी एजेंसी और व्यक्तिगत नागरिक की ओर से सामूहिक प्रयास किया जाना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से नीलू , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि ध्वनि प्रदुषण बहुत बढ़ गया है। प्रदुषण बढ़ने से हमारे स्वास्थय बिगड़ जाता है