उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को समान काम के लिए पुरुषों के समान वेतन नहीं मिलता है। इसे लैंगिक वेतन अंतर कहा जाता है बच्चों या वृद्ध रिश्तेदारों की देखभाल के लिये महिलाओं द्वारा कार्य से अवकाश लेने या पार्ट-टाइम कार्य करने की संभावना अधिक होती है, जिससे उनके करियर के रास्ते में रुकावट आती है और कुल कमाई कम हो जाती है। दुनिया भर में महिलाएं खेतों और घरों में काम करती हैं जिस पर किसी का ध्यान नहीं जाता है और इसके लिए इन्हें कोई पैसे भी नहीं मिलते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।