उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की कन्या भ्रूण हत्या एक बच्ची की उसके पूरी तरह से विकसित होने से पहले ही गर्भ में हत्या कर देना है। क्योंकि वह एक लड़की है जो हमारे देश के लिए शर्म की बात है। भारत में बेटियों की उपेक्षा चौंकाने वाली है। हमारे समाज में बेटों को अधिक महत्व दिया जाता है। लोग चिकित्सा तकनीकों का दुरुपयोग करके कन्या भ्रूण हत्या को बढ़ा रहे हैं। जिसके कारण लिंगानुपात में असमानता देखने को मिलता है
