सोनपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची वैसे ही जीआरपी की टीम ने उसकी तलाशी के दौरान एसी कोच के एक बोगी में लावारिस हालत में परी एक के बैग में रखे 14 बोतल अंग्रेजी शराब को जीआरपी पुलिस ने बुधवार को बरामद किया। इस बात की जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से लावारिस हालत में 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है । सभी शराब बरामद 750ml के है जिसमें 12 बोतल रॉयल स्टेट एवं दो बोतल प्लेडर प्राइम है जो सभी यूपी और दिल्ली का निर्मित है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
युवक को चाकू मारकर रेलवे लाइन किनारे फेंका हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छात्रा निवासी एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर श्याम डाला से पश्चिम रेलवे लाइन किनारे फेंक दिया और फरार हो गए स्थानीय लोगों ने युवक को घायल अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना देते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां उसका इलाज कर स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने पटना रेफर कर दिया गालियों की पहचान हो सके थाना क्षेत्र के छाता निवासी हरेंद्र महतो के पुत्र अरविंद कुमार महतो के रूप में हुई घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है घायल युवक के सिर आंखों पर चाकू से लगे जख्म के निशान है।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र के रामा छपरा से बाबा महेंद्र नाथ जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिसके कारण हल्की बारिश के बाद भी पानी का जलजमाव हो जा रहा है जिसके कारण आने जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जर्जर हो चुके सड़क पर कभी भी घटना दुर्घटना की बनी बाकी है वहीं स्थानीय लोगों का मांग है कि जल्द से जल्द इस सड़क को ठीक करा जाए
दरौदा सिवान मुख्य मार्ग पर ठोकर से टकराकर एक बाइक चालक असंतुलित होकर गिर गया जिसे गंभीर चोट लग गई इस संबंध में सूत्रों का कहना था की बाइक चालक दरौदा से सिवान जा रहा था तभी उसकी बाइक के ठोकर से टकरा गई और बाइक चालक असंतुलित होकर रोड किनारे जागीरा जा रहे राहगीरों की मदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हसनपुरा एमएच नगर थानाक्षेत्र के सिवान-सिसवन स्टेट हाईवे 89 पर नवादा मोड़ के समीप बुधवार अपराह्न करीब 01:00 बजे बकरी को बचाने के दौरान बाईक व स्कूल वैन में टक्कर हो गई। जिसमें बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी ईलाज के लिये सिवान ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई। मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के हसनपुरा निवासी स्व0 खुर्शेद अली के 45 वर्षीय पुत्र मुमताज अली के रूप में हुई हैं। घटना के सम्बंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक मुमताज अपनी होन्डा-साईन बाईक से हसनपुरा से सिवान की ओर जा रहे थे। सिवान-सिसवन स्टेट हाईवे 89 पर नवादा मोड़ के समीप बकरी को बचाने के चक्कर मे बच्चो को घर छोड़ कर हसनपुरा की तरफ जा रही स्कूल वैन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाईक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों द्वारा दुर्घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को देते हुये घायल को स्कूल वैन की मदद से आनन-फानन में ईलाज के लिये हसनपुरा स्थित निजी चिकित्सालय में लाया गया। पुनः उसे गुरुजवा जलालपुर स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहा डॉक्टरों द्वारा घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुये प्राथमिक उपचार के बाद सिवान रेफर कर दिया गया। ईलाज के लिये सिवान ले जाते समय रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। वही मृतक के साले उसरी खुर्द के मुखिया प्रतिनिधि कलीम खान ने बताया कि स्कूल वैन द्वारा बाईक को टक्कर मारी गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही हसनपुरा व उसरी में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक पेशे से जुडो-कराटे का प्रशिक्षक बताया जा रहा है। जो प्रतिदिन हसनपुरा से सिवान जा कर बच्चो को जुडो-कराटे का प्रशिक्षण दे अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना से पूरा परिवार स्तब्ध है। पत्नी खानम बेगम (40), पुत्र फैजान (14) व रेहान (09) का रो-रो कर बुरा हाल है।
सिवान: दरौली थाना की पुलिस ने अमरपुर गांव में शराब पीकर शराब हंगामा करते दो शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबियों की पहचान केवटलिया निवासी प्रीतम राम एवं अमरपुर निवासी रामनाथ के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिलने पर दोनो शराबियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तथा शराबी को जांच करवाकर जेल भेज दिया गया ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी बाजार स्थित पूजा मोबाइल दुकान से चोरी मामले में पुलिस चार संधिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विदित हो कि गुठनी चौराहा स्थित दुकानदार बृजानंद यादव के मोबाइल दुकान से 10 मोबाइल, चार्जर, इयर फोन, बैट्री और मोबाइल से संबंधित सामानों का चोरी करने का आरोप लगाया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की चोरी की वारदात के बाद आरोपी मोबाइल और समान दूसरे जगह बेचने के फिराक में हैं। पुलिस ने एक टीम बना कर चार युवकों को हिरासत में ले लिया। जिसमे करदासपुर निवासी कमलेश यादव, नितेश कुमार यादव, निखिल यादव और राजन यादव को चोरी के मोबाइल के साथ पुलिस ने गुठनी बाजार से हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया की हिरासत में लिए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना की सत्यता सामने आने पर पुलिस आगे की कारवाई करने में जुट जाएगी। वही घटना के पर्दाफाश होने से लोगों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली है।
दरौंदा। थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर से शराब पीने के मामले में पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर बुधवार को सीवान न्यायालय में भेज दिया. इस संबंध में दरौंदा थाना प्रभारी कैप्टन शहनवाज ने बताया कि दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर निवासी संजीव सिंह को मंगलवार की शाम में शराब पीने मामले में एएसआई राकेश कुमार सिंह ने गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच कराने के बाद शराबी को सीवान न्यायालय में भेजा दिया गया है.
●साईबर सेल ही खंगाल सकता है छात्रावास मे रह रहे असमाजिक प्रवृति के छात्रो का इतिहास। ●छात्राओं ने लगाई सुरक्षा की गुहार , कॉलेज प्रशासन की भूमिका संदिग्ध के घेरे मे। ●लड़कियों के बाथरूम के गीजर में मिला कैमरा लगने का स्थान। ● मौके पर पहुंचे डॉ एसएस कुमार व्यवस्था देखकर भड़के। सिवान महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित फार्मेसी सह पैरा मेडिकल कॉलेज के पुरुष छात्रावास में भोजपुरी गाना और अश्लील फब्तियां के खिलाफ महिला छात्रावास की लड़कियां सोमवार को कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया। कॉलेज परिसर असमाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। जिसके वजह से कॉलेज में शैक्षणिक मौहाल पूरी तरह से खराब हो गया है, नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि पैरामेडिकल कॉलेज कैंपस में फार्मेसी कॉलेज के छात्रों के द्वारा जीएनएम कॉलेज के छात्राओं को देख कर फब्तियां कसना, सिट्टी मारना और अश्लील हरकते आदि का इशारा करते है। फार्मेसी कॉलेज के छात्रों के द्वारा छात्राओं के साथ सोशल मीडिया पर गंदी गंदी बाते लिख कर भेजा जाता है। छात्राओं का वीडियो फोटो वायरल करने का धमकी दिया जाता है। पुरुष हॉस्टल में छात्रों के द्वारा भोजपुरी गाना बजाया जाता है और शिक्षक मूकदर्शक बने रहते है। फार्मेसी कॉलेज के छात्रों के चलते जीएनएम की छात्राएं घुटन भरी जीवन जीने को मजबूर है। लड़कियों के बाथरूम के गीजर में मिला कैमरा लगने का निशान। जीएनएम के छात्राओं के हंगामा की सूचना पर सीएस सीवान डा.वाईके शर्मा ने दो सदस्यीय जांच टीम ने भेजा। जांच टीम में महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डा.एसएस कुमार और डा. सौरभ कुमार ने जब महिला वार्ड का जांच किया तो वार्ड के दो बाथरूम में दो हिडेन कैमरा मिला। उन्होंने बताया कि बाथरूम में काफी गंदगी फैला हुआ है। इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डा.एस एस कुमार ने बताया कि सीएस के निर्देश पर पैरा मेडिकल कॉलेज का जांच किया गया। जांच में महिला छात्रावास के बाथरूम में दो हिडेन कैमरा मिला तथा बाथरूम में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि पैरा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य 15 अगस्त को झंडातोलन करने के बाद आज तक प्राचार्य कॉलेज में नहीं आए है। छात्रा ने सीएस को आवेदन देकर लगाई सुरक्षा की गुहार जीएनएम की छात्रा अंजली शर्मा ने सीएस को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। अपने दिए आवेदन में कहा है कि फार्मेसी कॉलेज के कुछ लड़के और लड़कियां बाथरूम के गीजर में कैमरा लगा कर वीडियो बना लिया है। उक्त वीडियो भेज कर गलत गलत चैट करने को कहते है। इस मामले में सात नामजद सहित कुछ लड़कियां भी शामिल है। उन्होंने वार्डन पर आरोपित करते हुए कहा है कि वार्डन से शिकायत करने पर भी कोई करवाई नहीं होता है। इधर जीएनएम छात्राओं ने कहा कि महाराजगंज मौनिया बाबा का जुलूस देखकर रात्रि को 1:00 बजे जब छात्र पहुंचे तो जमकर शोर मचाना सीटी बजाना शुरू किए और जब जब हम लोग सुबह में टहलने के लिए या छत पर जाते हैं तो बगल से सिटी मारता है और भोजपुरी गाना तो बजा कर के परेशान कर देता है सब छात्राओं ने बॉयज हॉस्टल बंद कर देने की बातें भी कहीं। सिविल सर्जन सिवान ने बताया कि जांच टीम भेजी गई है और अंजलि के आवेदन के आधार पर जांच चलेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
दरौंदा। थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में मंगलवार की देर संध्या में शौच करने गई महिला से अपराधियों ने मोबाईल छिनने का प्रयास किया. महिला ने मोबाइल देने से इनकार किया तो अपराधियों ने महिला के सीने में गोली मार दिया. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तब तक अंधेरा का फायदा उठाकर अपराधी भागने में सफल रहे. इधर घटना स्थल पर गए ग्रामीणों ने घायल अवस्था में महिला को सीवान अस्पताल में इलाज को लेकर गए. जहां एक निजी अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है. घायल महिला रसूलपुर थाना क्षेत्र के अरविंद यादव की पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है।
