दरौंदा/महराजगंज। महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय और अनुमंडल अस्पताल के पास बने जी एन एम सह फार्मेसी कॉलेज की छात्रा के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सिवान ने जांच के आदेश महिला थाना समेत अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज , जिला पदाधिकारी सीवान को सादर सुचनार्थ प्रेषित किया है और पुलिस अधीक्षक सीवान को सूचित किया है वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज को सूचनार्थ तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया है मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सीवान फार्मेसी कॉलेज का दौरा देर संध्या किया और देर संध्या जांच करने के बाद आवश्यक कार्रवाई हेतु जांच के आदेश निर्गत कर दी है। बताते चलें कि औरंगाबाद की रहने वाली एक छात्रा जो महाराजगंज के हॉस्टल में रहती है को कुछ हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने इसट्राग्राम में चैटिंग के माध्यम से परेशान किया फिर बाथरूम में कैमरा लगाकर वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल कर देने का धमकी बार-बार देता रहा स्कूल प्रशासन से कहने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं होने पर जब मीडिया तक यह खबर पहुंची तो प्रशासन हरकत में आई। काफी देर तक गेट पर मीडिया को रोके रखा गया । हालांकि खबर का संकलन करने गई मीडिया को पहले अंदर घुसने से कॉलेज प्रशासन आनाकानी करता गया परंतु बाद में इधर-उधर कॉलेज प्रशासन फोन घुमाता गया और बाद में रजिस्टर पर साइन करके अंदर घुसने दिया गया मीडिया से बातचीत के क्रम में जीएनएम की प्राचार्य मोना सिंह ने बताया कि फार्मेसी डिपार्टमेंट का कोई व्यक्ति नहीं है जो इन लोगों का देखरेख करें प्राचार्य 15 अगस्त को आए थे और उसके बाद नहीं आते हैं मेरे अनुपस्थिति में गीजर मैकेनिक गीजर बनाने गया था, अब यह शंका हो रही है कि कहीं गीजर मैकेनिक ने तो नहीं कैमरा सेट कर दिया चाहे कुछ भी हो यह जांच का विषय है और लड़के के हाथ में वीडियो गया कैसे और चैटिंग किया क्यों ? जब लड़की का भाई 2 माह पहले आकर और लड़कों को बुलाकर के तू तू मैं किया और बाद में मामला शांत हुआ फिर कॉलेज प्रशासन ने क्यों नहीं उस पर करवाई की यह भी संदेह के घेरे में है। कॉलेज प्रशासन यदि करवाई किया होता है तो मामला 2 माह पहले ही शट आउट हो गया होता परंतु नहीं रोकने के चलते लड़कों का मनोबल बढा और फिर लड़की को चैटिंग कर वीडियो वायरल कर देने की धमकी देते गए जब लड़की के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर भेजा गया तब लड़की ने इस बात की खबर अपने घर वालों को दी और घर वालों के माध्यम से मीडिया तक यह खबर आई ।

दरौदा एकमा मुख्य मार्ग पर फिसल कर एक बाइक चलाना गिर गया जिसे गंभीर चोटें लग गई घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था की बाइक चालक दरौदा से एकमा जा रहा था, हो रही बारिश के कारण टेढ़ी मोड़ के पास उसकी बाइक फिसल गई जिसके कारण बाइक चालक असंतुलित होकर गिर गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

सड़क हादसे लखनऊ में एक सोनपुर के युवक की हुई मौत , सोनपुर शव पहुंचते ही गांव में मचा हाहाकार चार की हालत गंभीर। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर से शराब पीने के मामले में पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर सीवान न्यायालय में भेज दिया . इस संबंध में सूत्रों का कहना था थानाप्रभारी कैप्टन शहनवाज ने बताया कि दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर निवासी संजीव सिंह को शराब पीने मामले में एएसआइ राकेश कुमार सिंह ने गिरफ्तार कर लिया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

दरौदा प्रखंड के दरौदा पंचायत क्षेत्रों में वानरों के आतंक से ग्रामीण परेशान देखे जा रहे हैं, क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है आए दिन बंदरों के झुंड के झुंड आकर घर के आस-पास लगाए गए पेड़ पौधे एवं साग सब्जी के पौधों को तोड़कर तहस-नहस कर बर्बाद कर रहे हैं जिसे ग्रामीणों को काफी नुकसान हो रहा है ग्रामीणों का हो रहे नुकसान को देख ग्रामीण परेशान है। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

हसनपुरा एमएच नगर थानाक्षेत्र के हसनपुरा टेक्सी स्टैंड से रविवार संध्या पैशन प्रो बाईक के चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इसको ले थानाक्षेत्र के अरण्डा निवासी स्व0 वकील मिया के पुत्र रफीक मिया द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध बाईक चोरी का आवेदन दिया गया है। पीड़ित ने अपने लिखित तहरीर में दर्शाया है कि रविवार संध्या मैं हसनपुरा टेक्सी स्टैंड के पास स्थित लक्ष्मी फ़ास्ट फूड के सामने बाईक लगा अंदर नास्ता करने चला गया। जब मैं वापस लौटा तो मेरी BR 29 J/ 6379 नंबर की पैशन प्रो बाईक वहा से गायब थी।

हसनपुरा एमएच नगर थानाक्षेत्र के टड़वा-परसा से पुलिस द्वारा 30 लीटर देशी शराब के साथ अपाची बाईक बरामद किया गया। जबकि धंधेबाज फरार होने में कामयाब रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर सअनी परमानंद पांडेय द्वारा स्थानीय चौकीदार व पुलिस बल के साथ इस्लामपुर से टड़वा-परसा की ओर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी की गई। पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज अपाची बाईक पर दो प्लास्टिक के बोरे में लदे 30 लीटर महुआ चुलाई शराब को छोड़ फरार हो गये। नई संशोधित उत्पाद नीति के तहत अज्ञात धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की कारवाई की जा रही है।

हसनपुरा एमएच नगर थानाक्षेत्र के सरैया गांव में मारपीट कर घायल करने, जान से मारने व पुत्री की शादी के लिये रखे गहने लूट कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार संध्या करीब 07:00 बजे की है। इसको ले थानाक्षेत्र के सरैया निवासी सत्तार खान के पुत्र कमालुद्दीन द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन दे चार लोगों को आरोपित किया गया है। पीड़ित ने अपने लिखित तहरीर में दर्शाया है कि रविवार संध्या करीब 07 बजे मैं अपने दरवाजे पर था। इसी बीच गांव के ही मो0 इसहाक खान, नावेद खान व नाहिद खान मेरे घर पर आ गाली-गलौज करते हुये कहा कि तुम मेरी बहन से झगड़ा करते हो। जब मैंने गाली-गलौज करने से मना किया। इतने पर वेलोग उग्र हो गये और लाठी-डंडे व लप्पड़-थप्पड़ से मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। मेरी पत्नी फमीदा खातून बेटी के शादी के लिये घर मे रखे गये गहने ले जान से मारने की धमकी दे चलते बने। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Transcript Unavailable.

अनियंत्रित होकर बाइक गिरी पिता पुत्री गंभीर रूप से हुए घायल हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया चट्टी पर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं घायल की पहचान हो शंकर बाजार निवासी ग्राम उद्दीन अंसारी और उनकी पुत्री आशिया खातून के रूप में हुई है स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।