दरियापुर में स्वर्ण व्यवसायी से 25 लाख रुपये की 45 किलो चांदी की लूट

माँझी थाना क्षेत्र के नरपलिया बाजार के समीप सड़क किनारे स्थित चाय समोसे की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने एक गैलन पेट्रोल व गल्ले में मौजूद लगभग तीन हजार रुपया भी चुराया तथा मौका पाकर लिट्टी समोसा व कुरकुरे भी खाया। अजीबोगरीब चोरी की खबर पाकर पहुंचे लोगों ने घटना पर हैरत जताया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना दिया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को वार्ड सदस्यों ने धरना शांति पूर्वक करने के लिए बीडीओ दिनेश कुमार सिंह से अनुमति मांगी है। इस संबंध में पूर्वी हड़सर पंचायत के वार्ड सदस्य राजेंद्र यादव, अभिषेक कुमार आदि ने बताया कि विभिन्न मुद्दों से संबंधित ज्ञापन धरना के माध्यम से सरकार तक भेजा जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सोनपुर नगर पंचायत के स्वाइच् गांव के एक युवक जो शराब के मामले में फरार चल रहा था । उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार शराब धंधेवाज उमेश साहनी के पुत्र राजेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बात के जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि स्वाइच गांव के राजेश कुमार को 30 मार्च को शराब के मामले में केस दर्ज किया गया था जहां वह लगातार फरार चल रहा था जहां गुप्त सूचना के आधार पर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

नयागांव पुलिस ने एक शराबी को शराब के नशे में गिरफ्तार शोभेपुर से गिरफ्तार कर लिया है । इस बात के जानकारी देते हुए नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने मंगलवार को बताया कि शोभेपुर में शराब के नशे में शंभू महतो पिता पुकार महतो को गश्ती के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार शराबी के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे मंगलवार के दिन छपरा जेल भेज दिया है ।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

अलग-अलग मामलों में दो लोगों को सोनपुर पुलिस ने भेजा जेल सोनपुर --सोनपुर पुलिस ने अलग-अलग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर छपरा जेल मंगलवार को भेज दिया है । इस बात के जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि जहांगीरपुर में पुलिस पर हमला करने वाले प्रदीप शाह पिता सतनारायण साह घर जहांगीरपुर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है तो वही शराब के नशे में गुलरिया घाट से एक शराबी को नशे के हालत में उसे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शराबी कृष्ण कांत प्रसाद पिता रामानंद प्रसाद घर हरपुर थाना बिदुपुर जिला वैशाली को शराब पीने के आरोप में उसे छपरा जेल भेज दिया गया है ।

सोनपुर रेलवे स्टेशन सोनपुर के प्लेटफार्म संख्या-02 पर खड़ी गाड़ी संख्या 15910 अवध असम एक्सप्रेस के पीछे से दूसरा साधारण बोगी में समान रखने वाला कैरियर के पास लावारिस हालत में रखा एक पिट्ठू बैग काला रंग के अंदर रखा 18 बोतल किंगफिशर बियर अंग्रेजी शराब प्रत्येक 500 एमएलl का कूल-9 लीटर अंग्रेजी शराब मंगलवार को पुलिस ने बरामद कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को यह भी बताया कि सोनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित नवनिर्मित ओवर ब्रिज के सीढ़ी के पीछे लावारिस हालत में एक लाल पिट्ठू बैग में रखे 7 बोतल 750 एमएल अंग्रेजी शराब को पुलिस ने सोमवार को बरामद किया था। रेल थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि मंगलवार को लावारिस हालत में ट्रेन में जप्त किए गए अंग्रेजी शराब को रेल थाना सोनपुर कांड संख्या- 239/22, के तहत धारा- 30(a)बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज की गई lइस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर के पूर्व विधायक ने जैसे ही पटाखा जला कर वे भागने की कोशिश की इसी क्रम में भी गिर पड़े जिससे उपस्थित लोगों ने ठहाका लगाना शुरू कर दिया तो कई लोग अफसोस भी जाहिर की । यह मामला उस वक्त हुआ जब पूर्व विधायक विनय सिंह 3 अक्टूबर को दिघवारा के मलखाचक स्थित जसा सिंह खेल मैदान में यह घटना हुई । जिसका सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । इस वीडियो में सोनपुर के पूर्व विधायक विनय सिंह एक फुटबॉल मैच का उद्घाटन करने पहुंचे थे । फुटबॉल मैच शुरू होने के पहले विनय सिंह ने इस मैच का शुभारंभ करने के लिए पटाखा छोड़ने की बात कही गई जहां पूर्व विधायक ने पटाखा जला कर जैसे ही उन्होंने भागने की कोशिश की इसी क्रम में वे आधे मुंह गिर पड़े जहां कुछ लोगों ने देखकर ठहाका लगाया तो कुछ लोगों ने अफसोस जाहिर की ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

पचलख गांव के तरफ जाने वाली मुख्य सड़क किनारे 11000 का वोल्टेज तार पोल लटका

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के साड़ी बाजार से छापामारी कर शराबबंदी के मामले में टेढ़ी बाजार निवासी धर्मेंद्र बैठक को स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि थाना अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर आलम ने बताया कि पिछले सप्ताह अटारी बाजार में छापामारी के दौरान धर्मेंद्र बैठक के घर पर भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया था उस समय से वह फरार चल रहा था