Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के सारण जिला के दरौदा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता सुधीर पांडेय ने बताया की प्रखंड क्षेत्र में बदल रहे मौसम के बाद सर्दी खांसी बुखार से पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है बदलते मौसम के बाद जहां सर्दी खासी बुखार से पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है तो वही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि बदलते मौसम के बाद सर्दी खांसी बुखार से पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है तथा इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों को देखभाल करना अति आवश्यकता है बच्चे की देखभाल में लापरवाही होने पर निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है इसलिए इस मौसम में बच्चों को ठीक से देखभाल करने की। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

दरौंदा थाना क्षेत्र की पिनरथु पंचायत के मुखिया नैमुल हक सिद्दीकी को अपराधियों ने निशाना बनाने का प्रयास किया. इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि मुखिया ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि पंचायत समिति की बैठक से वापस महराजगंज जा रहे थे. इसी बीच बीआरसी दरौंदा के समीप एक बाइक पर सवार दो लोग मुंह बांधे खड़े थे. वे लोग हमारी गाड़ी का पीछा करने लगे. अपराधियों द्वारा गाड़ी को झोर पुल के समीप ओवर टेक कर घेर लिया गया. जब उनका वेष एवं पहनावा देखा, तो गाड़ी तेजी से लेकर भागने लगे. अपराधियों ने कोथुवा तक पीछा किया, जहां लोगों को देखकर पुनः वापस भाग गये. इधर आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

दरौंदा क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान के तहत दरौंदा बाजार पर छापेमारी में चोरी से बिजली जला रहे दो उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाते हुए विभागीय कार्रवाई भी की गयी. दरौंदा बाजार निवासी रामबचन साह के पुत्र उपेंद्र साह पर 43 हजार दो रुपये एवं शर्मा प्रसाद के लड़के व संजय जनरल स्टोर्स के मालिक मनोहर प्रसाद पर चार हजार नौ सौ 98 रुपये के जुर्माने के साथ दरौंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

परसादी चौक के समीप मिनी पिकअप पलटा बाल-बाल बचा ड्राइवर

दरौदा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे में लिप्त धंधे बाजू को गिरफ्तार करने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्रों में छापामारी की गई इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब के धंधे में लिप्त धंधे वालों को गिरफ्तार करने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा दरौदा थाना क्षेत्र के दरौदा एवं अन्य स्थानों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा छापामारी की गई अवैध शराब के धंधे में लिप्त धंधे वालों को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस मुस्तैद हो गई है तथा लगतार छापामारी कर रही है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सिवान: दरौली में निकले 12 फीट लबा अजगर देख आपके रोंगटे खड़े हो सकते है। सोमवार शाम दरौली पटेल मोड़ पर जब अजगर निकला तो देखने के लिए एक तरफ लोगों की भीड़ उमड गई। अजगर पकड़ने के दौरान लोगों के पसीने छूट गए। इसको लेकर पंकज कुमार और सुशिल कुमार ने बताया कि शाम हम लोग यही टहल रहे थे तभी बगीचे के तरफ से मोटा अजगर सांप आता हुआ दिखाई दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर हुई पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हेना सहाब हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी युवा राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रही है ना साहब को राजद के राष्ट्रीय कार्य कार्यकारिणी सदस्य से बाहर निकाल दिया गया जिसके बाद उनके समर्थकों में काफी नाराजगी है बता दें कि हेना शहाब पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी है तथा लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुकी है जिससे उनके समर्थकों में खासा नाराजगी है।

सोनपुर पुलिस ने 64 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक को किया जप्त सोनपुर -- बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंद है, फिर भी शराब की बिक्री हो रही है और इसी क्रम में सोनपुर मेले में शराब की मांग बढ़ने के कारण शराब धंधेबाज शराब को मेले में खपाने के लिए एवं शराब के नशीले के बीच रंग रंगीला मिजाज बनाने के लिए शराब की होम डिलीवरी भी बड़े ही धड़ल्ले से हो रही है। लेकिन पुलिस के नजरों से वे बच तो रहे हैं लेकिन उनकी शराब पुलिस बरामद कर रही है। ऐसा ही मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर नौरसिया में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को साथ एक ट्रक को पुलिस ने रविवार को जप्त कर लिया। लेकिन शराब तो बरामद कर ली गई लेकिन धंधेबाज पुलिस के नजरों से निकल गए । सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि सोनपुर के सबलपुर नौरसिया में ट्रक पर लदे 636 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद करते हुए एक ट्रक को जप्त कर लिया गया है। इस ट्रक में कुल 64 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है । सभी शराब पंजाब के निर्मित है । जिसमें इंपिरियम ब्लू शराब जो ट्रे व कार्टून में रखे है जिसमें 180ml ,375 एवं 750ml का अंग्रेजी शराब है । शराब के विषय में ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस तो शराब बरामद करती है लेकिन धंधेबाज पकड़े नहीं जाते हैं इसमें कहीं ना कहीं दाल में काला दिख रहा है । सबलपुर में शराब के कारोबारी का धंधा खूब फल-फूल रहा है जिससे युवा पीढ़ी के बच्चे इस धंधे में लिप्त है जो शराब को होम डिलीवरी भी करते हैं लेकिन वे पकड़े नहीं जा रहे हैं कई ग्रामीणों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी नहीं था तो इतनी शराब की बिक्री में इस धंधे में इतने लोग संलिप्त नहीं थे जितनी शराबबंदी के बाद धड़ल्ले से शराब की बिक्री, शराब कारोबारी एवं शराब में नौजवानों की पहली पसंद शराब धंधा के अलावा शराब पीने वाले लडके भी हो गए हैं । इस धंधे में कम लागत में मुनाफा ज्यादा होने के कारण शराब धंधेबाज अधिक हो गए हैं ।