Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के वैशाली जिला के पंचायत सिंघाड़ा उत्तरी ग्राम राम राय सिंघाड़ा प्रखंड महुआ सोनू कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि बिहार सरकार के द्वारा विकलांगों के लिए पेंशन में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। जिसके चलते विकलांग लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विकलांगों को सरकारी सुविधा का कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हो पता है

सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का उद्घाटन 6 नवंबर के होने के उपरांत लगातार मेलार्थियों की भीड़ उभर रही है । शहर से लेकर गांव की हर कोने कोने से लोग मेला में सरकारी प्रदर्शनी देखने एवं जरूरत सामानों की खरीद के लिए मेले में आकर खरीदारी कर रहे हैं । मेलार्थियों के सुरक्षा व्यवस्था के लेकर जिस तरह से प्रशासन एवं सरकार ने बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं लेकिन वैसा मेले में दिख नहीं रही है । मेले में साफ-सफाई जितनी वर्ष 19 के पहले हुआ करता था वैसा मेला में सफाई नहीं देखी जा रही है। सुरक्षा की बात करें तो मेले में अपराधी प्रवृत्तियों के लोगों पर अंकुश लगाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है । सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं लेकिन मेले में हर दिन कहीं न कहीं घटनाएं घट रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर मेले के डाकबंगला मैदान स्थित पशुपालन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में अचानक आग प्रदर्शनी में शुक्रवार की रात को लग गई । आग लगते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया । इस घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई । इस घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लगी आग को भारी मशक्कत के बाद बुझाने में कामयाब हो गया ।

दरौली प्रखंड के कर्णपुरा से बलहु होकर मेन रोड पटना को जोड़ने वाली मुख्य सड़क सालों से टूटकर जर्जर हो गया है आए दिन वाहन चालक इस पर गिरकर घायल हो रहे हैं ।यह समस्या एक दो दिन की नही है बल्कि सालो से इस सड़क का हालात यही है। अब तो यहां के लोग भी स्थानिय प्रशासन और जनप्रतिनिधियो से शिकायत कर थक हार गए है। लेकिन इनके लकलीफ और दु:ख को सुनने वाला को नही है। ग्रामीणों की मानें तो कई बार मरम्मत कराने को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने बीडीओ सीओ तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि से शिकायत की बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।जिससे लोगों मे आक्रोश व्याप्त है। वही श्री राम वाहिनी के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि यह सड़क ऐसी वैसी सड़क नही बल्कि करणपुरा, पटखौली, विस्वनियाँ, गौरी, रामनगर, बलहु होते हुए मेन रोड पटना को जोड़ने वाली सड़क है। और इसपर सैकड़ों गाड़ियों का परिचालन प्रतिदिन होता है। परंतु ये अपने हालात पर रोने को विवश है।

आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने निर्देश पर शनिवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह के अध्यक्षता में की गई।जिसमें कक्षा 2 के वर्ग शिक्षका रीमा कुमारी और बच्चों के अभिभावकों के साथ उनके पठन-पाठन को लेकर चर्चा किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दारौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव में शार्ट सर्किट से एक टेंट हाउस की दुकान में आग लग गई। इस घटना में करीब 1.20 लाख नकद समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस मामले में पीड़ित द्वारा थाने में सूचना दी गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अन्याय में शोकाकुल परिजनों से मिले सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह

दरौली विधानसभा क्षेत्र के बिसवार गाँव में चोरों नें एक घर में घुसकर कपड़े, जेवर समेत अन्य लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली है। आपको बता दे कि बिसवार गाँव निवासी विजय प्रजापति अपने घर के हीं बगल के घर में सो रहे थे तभी चोरों नें दरवाजा खोलकर उनके घर में घुस घर मे रखे बक्सों को तोड़ा और उसमें रखे कपड़े और जेवर निकाल लिए साथ हीं घर में पड़े अन्य जरूरत की वस्तुएँ भी चुरा ले गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।