हुसैनगंज के मड़कन में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों की संपत्ति सहित भैंस जली। प्रखंड क्षेत्र के मड़कन पंचायत के बीन टोली स्थित महादलित बस्ती में मंगलवार की दोपहर 3 बजे के करीब अचानक बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है। इस दुर्घटना में नगदी सहित अनाज और मवेशी मिलाकर कुल एक लाख रुपए की संपत्ति की क्षति हुई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार चिलचिलाती धूप के बीच खुले आकाश में रहने को विवश है। घटना मंगलवार की दोपहर अचानक राम आश्रय बिन के कच्चे मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जब तक अग्निशमन वाहन पहुंचती तब तक आग पछुआ हवा के साथ बढ़ते हुए आसपास के सभी समानों को जलाकर राख कर चुका था। आग की लपटों ने अन्य घरों को भी हल्के फुल्के नुकसान पहुंचाया है। जहां आसपास के ग्रामीणों एवं अग्निशमन वाहन के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। अगलगी की इस घटना में राम आश्रय बिन का आशियाना पूरी तरह से जलकर राख हो गया।आग बुझाने के क्रम में कई लोग घायल भी हो गए। सूचना पर पंचायत के मुखिया पति अमरेन्द्र यादव तथा वार्ड सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी अंचल अधिकारी को दी। इस संबंध में पूछे जाने पर सिओ ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुईं हैं घटना स्थल कि जांच कि जा रही है। जिसके बाद पीड़ितों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जाएगा। ग्रामीणों की माने तो घटना के तीन घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी हुसैनगंज अंचलाधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे।

बिहार राज्य के सिवान जिला से राहुल कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि दरौली-मैरवा मुख्य मार्ग पर बलीपूनक गांव के समीप तेज रफ्तार से मैरवा की तरफ जा रही कार ने ई- रिक्शा को टक्कर मार दिया। इस घटना में एक बच्ची समते तीन यात्री घायल हो गए। जबकि अत्याधिक चोट लगने के कारण नवादा गांव निवासी सोनू सिंह की पुत्री सालिनी कुमारी की मृत्यु हो गई। जबकि उसकी मां उजाला देवी और एक अन्य सवारी को दरौली पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उजला देवी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार को जब्त कर थाना ले आई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वाहन को जब्त करते हुए चालक को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इधर छोटी बच्ची की मौत से परिवार के लोगो का बुरा हाल है।

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र में सोमवार की शाम मौसम ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार की सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे और बीच-बीच में हवाएं चलीं। ऐसे में अब अगर बारिश होती है, तो काश्तकारों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। क्योंकि पानी के कारण खेतों में पकी खड़ी फसल सड़ेगी और किसानों काे आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। होली के बाद बारिश हुई थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान: एनआईओएस से डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों के अंतर वेतन राशि भुगतान के लिए स्थापना शाखा के डीपीओ अवधेश कुमार ने 3 दिनों के अंदर सूची मांगी है। डीपीओ ने अपने पत्रांक 1068 के माध्यम से दरौली बीईओ को निर्देश जारी किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आंदर प्रखंड के कांधपाकड़ गांव में सोमवार सुबह ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई।आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते किसानों की करीब दो बीघा गेहूं जलकर राख हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

सिवान: षष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह पॉक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश नरेंद्र कुमार की अदालत ने दुष्कर्म मामले के एक आरोपित को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड भी लगाया गया है। मामले के विशेष लोक अभियोजक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना 12 नवंबर 2018 की है। घटना के संबंध में नाबालिग पीड़िता के पिता ने सीवान महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर बसंतपुर थाना क्षेत्र के नबीगंज बाजार निवासी को आरोपित किया था। दर्ज प्राथमिकी मे कहा गया था कि सात वर्षीया लड़की छठ घाट के समीप खेल रही थी। अभियुक्त ने उसे ले जाकर उसके साथ गलत किया। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान आरोपित के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित किया था। न्यायालय ने विचारण के दौरान अभियुक्त को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही पचास हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ सकती है।

सिवान: दरौली पंचायत लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत चयनित नहीं करने को लेकर मुखिया लाल बहादुर कुशवाहा ने स्थानीय बीडीओ आनंद प्रकाश पर दरौली के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मुखिया ने कहा कि दरौली पुराना बाजार है। इसके साथ ही एक तरह से पर्यटक स्थल भी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अली मोहमद पिता मोहमद असकरी हुसैनगंज के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, व वरीय पदाधिकारीयो को आवेदन दिया गया है,जिसमे आरोप लगाया है कि, दहा नदी किनारे हरेंद्र साह, बीरेंद्र साह, व सुरेंद्र साह के द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके घर बनाया जा रहा है जिसके बाद लगातार विरोध हो रहा है ,CO व वरीय अधिकारियों से लगा चुके है गुहार।

Transcript Unavailable.