बिहार राज्य के सारण जिला से संजीता कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि पंजाब नेस्नाइऑल बैंक से पैसे की लूट में मारे गए वहां के गार्ड का अंतिम संस्कार कर दिया गया। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें

बभनौली पेट्रोल पंप के समिप शुक्रवार को एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को बभनौली पंचायत के पूर्व बीडीसी प्रत्याशी सहित अन्य लोगों की मदद से मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के भलुई निवासी रामसरन राम का पुत्र उत्तम राम के रूप में की गई है।

Transcript Unavailable.

दरौली विधानसभा क्षेत्र समेत समुचे जिले में गर्मी परवान पर है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर है। इस वजह से दिन में हीट वेव का प्रकोप बढ़ गया है। नतीजतन लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गुरुवार को 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चली। इससे लू का भी प्रकोप रहा। पिछले 1 सप्ताह से जिले के लोग भीषण गर्मी की चपेट में है। लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप लोगों के लिए असहनीय हो जा रहा है। दोपहर में घर से बाहर निकलना लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। इधर मौसम विभाग के वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहेगी। हालांकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी में आधा दर्जन जगहों पर लगी आग से लाखो रुपए के फसलों को नुकसान पहुंचा है। खरिका टोला गांव में आग लगने से अरहर, गेंहू समेत अन्य समाना को नुकसान पहुंचा। पीड़ित खरिका टोला गांव निवासी शैलेंद्र कुमार यादव का कहना की अरहर की फसल को काटने के बाद उसे खेत में रखा गया था। जिसमे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। वही इन दिनों बेलौड़ मठिया, ओदिखोर, कोढवलिया, करदासपुर, सेमाटार, बहेलिया, भगवानपुर, तेनुआ, गांव शामिल है। यहां आज तक पीड़ित परिवार को किसी तरह की सहायता नही मिली है। वही फायर बिग्रेड द्वारा सूचना के बाद समय से ना पहुंचना भी एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है। लोगो की माने तो सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की टीम कभी भी नही पहुंचती। लोगो का कहना है की अगर सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम समय से पहुंच जाए। तो नुकसान काफी कम होता। सीओ सीओ शंभूनाथ राम ने बताया कि जहां से हमें सूचना लोगो द्वारा मिलती है। इसके लिए राजस्व निरीक्षक और कर्मचारी को भेजा जाता है। मामले की जांच करके इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेज दिया जाता हैं।

Transcript Unavailable.

सिवान: दरौली प्रखंड संसाधन केंद्र के समक्ष शिक्षकों ने बिहार सरकार के नई शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में सीएम डिप्टी सीएम तथा शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। राज्य संगठन के आहवान पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कुमार रंजन के नेतृत्व में शिक्षको ने नियमावली की प्रति जलाकर विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर सभी ने सरकार की नीति को शिक्षक व शिक्षा विरोधी बताया। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा निरंतर शिक्षकों की भावना को ठेस पहुंचाने का काम किया जा रहा है। चुनावी काल में सरकार कई तरह की घोषणा करती है और उसके बाद उस पर काम नहीं करती है। आक्रोशित शिक्षकों ने कहा कि इस सरकार को अब शिक्षक वर्ग अपनी ताकत का एहसास दिखाकर ही रहेगी।

सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के डूमरहर बुजुर्ग से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। जहां सरयु नदी में डूबने से बुधवार को 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसे देखने के लिए नदी किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। मौके पर पहुंची थाना और गोताखोरों की मदद से अधेड़ का शव नदी से तलाश कर नाव के सहारे बाहर निकाला गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी थाना क्षेत्र के विश्वार पंचायत में अचानक आग लग गई। आग की लपटे इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दरौली प्रखंड क्षेत्र के करोम पंचायत मे कई बीघा गेहूं फसल उसके लपेट में आ गई और लगभग 25 से 30 किसानों का फसल जलकर राख हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.