दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी में आधा दर्जन जगहों पर लगी आग से लाखो रुपए के फसलों को नुकसान पहुंचा है। खरिका टोला गांव में आग लगने से अरहर, गेंहू समेत अन्य समाना को नुकसान पहुंचा। पीड़ित खरिका टोला गांव निवासी शैलेंद्र कुमार यादव का कहना की अरहर की फसल को काटने के बाद उसे खेत में रखा गया था। जिसमे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। वही इन दिनों बेलौड़ मठिया, ओदिखोर, कोढवलिया, करदासपुर, सेमाटार, बहेलिया, भगवानपुर, तेनुआ, गांव शामिल है। यहां आज तक पीड़ित परिवार को किसी तरह की सहायता नही मिली है। वही फायर बिग्रेड द्वारा सूचना के बाद समय से ना पहुंचना भी एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है। लोगो की माने तो सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की टीम कभी भी नही पहुंचती। लोगो का कहना है की अगर सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम समय से पहुंच जाए। तो नुकसान काफी कम होता। सीओ सीओ शंभूनाथ राम ने बताया कि जहां से हमें सूचना लोगो द्वारा मिलती है। इसके लिए राजस्व निरीक्षक और कर्मचारी को भेजा जाता है। मामले की जांच करके इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेज दिया जाता हैं।
