सिवान: दरौली प्रखंड संसाधन केंद्र के समक्ष शिक्षकों ने बिहार सरकार के नई शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में सीएम डिप्टी सीएम तथा शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। राज्य संगठन के आहवान पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कुमार रंजन के नेतृत्व में शिक्षको ने नियमावली की प्रति जलाकर विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर सभी ने सरकार की नीति को शिक्षक व शिक्षा विरोधी बताया। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा निरंतर शिक्षकों की भावना को ठेस पहुंचाने का काम किया जा रहा है। चुनावी काल में सरकार कई तरह की घोषणा करती है और उसके बाद उस पर काम नहीं करती है। आक्रोशित शिक्षकों ने कहा कि इस सरकार को अब शिक्षक वर्ग अपनी ताकत का एहसास दिखाकर ही रहेगी।
