सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के देवरिया गांव में सोमवार की देर रात हुई 60 वर्षीय अधेड़ की हत्या मामले में एक नया मोड़ आया है। इस मामले में मृतक के परिजनों का कहना है कि लखन राजभर का हत्या सुप्तावस्था में गांव के ही लोगों द्वारा की गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान: दरौली प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीआरसी के प्रांगण में जातीय गणना के दूसरे फेज के लिए कार्य में लगाये गये शिक्षकों ने जातीय गणना करने के विरोध से संबंधित एक आवेदन पत्र स्थानीय चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया।प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा बिहार प्रखंड इकाई दरौली सिवान के द्वारा कहा गया है किसंपूर्ण राज्य के नियोजित शिक्षक नियमावली से आहत हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान: दरौली प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक चंदन पर दरौली मुखिया लाल बहादुर भगत द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर चबूतरा तोड़ने के बाद धमकाने का आरोप लगाया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

असांव थाना क्षेत्र के असांव और दुदही टोला गांव के बीच चवर में बिजली की शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग लाठी-डंडे झाड़ू पानी लेकर खेत में दौड़ने लगे और आग बुझाने में जुट गये। वहीं घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया हालांकि आग इतनी भयानक थी कि जब तक काबू पाया जाता तब तक किसान असांव गांव निवासी सुभाष मिश्रा का लगभग 10 कट्ठा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं इस घटना के बाद भाजपा नेता विद्यासागर बैठा ने पीड़ित किसान को अविलम्ब मुआवजा देने की मांग की है।

आंदर प्रखंड क्षेत्र के पतार पंचायत के चंदौली गांव में भूमि विवाद के मामले को लेकर पंचायती के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायल दोनों लोगों की पहचान चंदौली गांव निवासी बंका बरनवाल का पुत्र दिलीप बर्नवान तथा दूसरा एक और उसी के परिवार का बताया जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था वही इसको सुलह करने के लिए पंचों को बुलाकर पंचायती कराई जा रही थी तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने असहमति जताते हुए मारपीट करने लगे जिसमें एक पक्ष से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष का कहना है कि अभी आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी

Transcript Unavailable.

सिवान: जिले में अपराधियों का मनोबल इस समय सातवें आसमान पर हैं। जहां सुप्तावस्था में बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर एक 60 वर्षीय अधेड़ की मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद समूचे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। घटना गुठनी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की है। जहां देवरिया गांव निवासी रामलाल राजभर के 60 वर्षीय पुत्र लखन राजभर को बेखौफ अपराधियों ने सोए हुए अवस्था में गोली मारकर फरार हो गए। गोली की तडतडाहट की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े-दौड़े पहुंचे जहां खून से लथपथ अधेड़ पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना को दी। सूचना पर पहुंची थाना घटना की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने चार झोपड़ी नुमा घर जलाकर राख कर दिया। इतना ही नहीं उसमें रखे लगभग सैकड़ों बोरी गेहूं धान के साथ आलू और मटर आदि अनाज के साथ साथ कपड़ा बर्तन साइकिल समेत एक गाय भी इस अगलगी की घटना में जल गई। हालांकि गांव वालों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया वही आग बुझने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तो लोगों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई लेकिन वह भी क्या करें जब हसनपुरा प्रखंड में मात्र एक ही छोटी दमकल की वाहन है।

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माधयम से कहते हैं कि 38 दिव्यांग बच्चों के यूआईडी कार्ड हुआ जाँच। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।