असांव थाना क्षेत्र के असांव और दुदही टोला गांव के बीच चवर में बिजली की शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग लाठी-डंडे झाड़ू पानी लेकर खेत में दौड़ने लगे और आग बुझाने में जुट गये। वहीं घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया हालांकि आग इतनी भयानक थी कि जब तक काबू पाया जाता तब तक किसान असांव गांव निवासी सुभाष मिश्रा का लगभग 10 कट्ठा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं इस घटना के बाद भाजपा नेता विद्यासागर बैठा ने पीड़ित किसान को अविलम्ब मुआवजा देने की मांग की है।
