आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने चार झोपड़ी नुमा घर जलाकर राख कर दिया। इतना ही नहीं उसमें रखे लगभग सैकड़ों बोरी गेहूं धान के साथ आलू और मटर आदि अनाज के साथ साथ कपड़ा बर्तन साइकिल समेत एक गाय भी इस अगलगी की घटना में जल गई। हालांकि गांव वालों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया वही आग बुझने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तो लोगों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई लेकिन वह भी क्या करें जब हसनपुरा प्रखंड में मात्र एक ही छोटी दमकल की वाहन है।