सिवान: जिले में अपराधियों का मनोबल इस समय सातवें आसमान पर हैं। जहां सुप्तावस्था में बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर एक 60 वर्षीय अधेड़ की मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद समूचे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। घटना गुठनी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की है। जहां देवरिया गांव निवासी रामलाल राजभर के 60 वर्षीय पुत्र लखन राजभर को बेखौफ अपराधियों ने सोए हुए अवस्था में गोली मारकर फरार हो गए। गोली की तडतडाहट की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े-दौड़े पहुंचे जहां खून से लथपथ अधेड़ पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना को दी। सूचना पर पहुंची थाना घटना की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।