191 लीटर देसी शराब को पुलिस ने पकड़ा धंधेबाज हुए फरार हुसैन का थाना क्षेत्र के मकान मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने 191 लीटर शराब को एक बाइक से बरामद किया है वहीं पुलिस को देखकर बाइक सवार शराब धंधेबाज फरार हो गये वहीं 191 लीटर शराब मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस शराब को जब्त कर थाने में लेकर आए वह इस मौके पर एसआई बीके रंजन थाना प्रभारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
पूर्व MLC से मिलने पहुंचे विधायक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा आज ढाका विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री पवन कुमार जायसवाल जी का शुभ आगमन हुआ तथा राजनीतिक और व्यक्तिगत मुद्दो पर चर्चा हुआ।
हुसैनगंज के BRC में तरंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,जिसमे सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा,इसी क्रम में जुड़कन मध्य विद्यालय के छात्र अमन कुमार क्रॉस वर्ड में प्रथम स्थान व दूसरा स्थान आशु भाषण में कमरान ने प्राप्त किया,वही इस सफलता के बाद विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी जताई व सम्मानित किया गया।
सोनपुर नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत नयागांव बाजार में एक शराब धंधेबाज को पुलिस ने मौके पर 45 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने शुक्रवार को बताया कि नयागांव बाजार से 45 लीटर देसी शराब के साथ गुरुवार के शाम धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार शराब धंधेबाज संजय महतो पिता शिव नाथ महतो घर शिव गुलाम नगर थाना नयागांव के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज सिवान स्थित भाजपा के पूर्व MLC मनोज सिंह के आवास पर ढाका विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री पवन कुमार जायसवाल जी का शुभ आगमन हुआ तथा राजनीतिक और व्यक्तिगत मुद्दो पर चर्चा हुआ।इस मौके पर अन्य नेतागण व समर्थक मौजूद रहे।
वार्ड सदस्यों के प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ मौजूद रहे ट्रेनर अधिकारी हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार में वार्ड सदस्यों के प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे व वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण देने वाले ट्रेन व प्रखंड के सभी कर्मचारी भी इस मौके पर मौजूद रहे वहीं वार्ड सदस्यों को विकास कार्यो नल जल योजना संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को बताया जाएगा इसमें ग्राम पंचायत राज हथौड़ा,प्रतापपुर,खानपुर खैराटी, पश्चिमी हरिहान्स, बडरम,बघौनी एवं पूर्वी हरिहान्स के वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण आज से प्रारंभ हुआ।
गोपालपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन घायल, एक गंभीर। हुसैनगंज हुसैनगंज प्रखंड नगर पंचायत गोपालपुर में गुरुवार की शाम बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में इमतेयाज अली, शमीम शाह, व सोनू शामिल है। सभी गोपालपुर के लेदरही मोहल्ला का निवासी हैं। इनमें इम्तियाज अली गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे परिजन इलाज के लिए नीतीश अस्पताल लेकर गए। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त तीनों अपने धान खेत में काम कर रहे थे। बारिश आने और हवा चलने के दरम्यान तीनों बचने के लिए खेत के किनारे लगे एक पेड़ के नीचे छिप गए। तभी पेड़ पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से नीचे छुपे तीनों बेहोश हो गए। बारिश थमने के बाद अन्य मजदूर और ग्रामीण वहां पहुंचे और तीनों को वहां से उठाकर गोपालपुर बाजार के नीजी अस्पताल लेकर पहुंचे। बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की शाम तेज हवा के साथ लगभग एक घंटे बारिश हुई। इस दौरान बादल भी गरजे और बिजली भी चमकी।
दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट ।दिघवारा प्रखंड के अंतर्गत मानपुर पंचायत सड़क का हुआ बुरा हाल अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी पर ऑडियो सुने या डाउनलोड करें ।
बिहार राज्य के सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत भरपुरा पंचायत से संजीत मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताते हुए कहते हैं कि मोबाइल वाणी पर दिनांक 22.08.2022 को एक खबर प्रसारित किया गया था। खबर में बताया गया था कि सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत भरपुरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिर्जापुर स्कूल के प्रांगण में खुला हुआ कुआं के रहने से कभी भी बड़ी हादसा हो सकती है । इससे पहले प्रधानाध्यापक जय किशोर सिंह ने इस सबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनपुर ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया को लिखित आवेदन देकर समस्या से अवगत करवाया था ,परन्तु कोई कदम नहीं उठाया गया । मोबाईल वाणी पर प्रसारित खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 7.09.2022 को यथाशीघ्र विभागीय ने इस पर संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए भरपुरा पंचायत के पूर्व मुखियापति धर्म प्रकाश को, सोनपुर के बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार ने 1 सप्ताह के अंदर कुँआ को छड़ से ढकने का आदेश दिया। जिससे शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों एवं आसपास के लोगों ने खुशी व्यक्त की और मोबाइल वाणी के जिला कोऑर्डिनेटर संजीत कुमार को बधाई दिया .
इंटर में दूसरी सूची के तहत नामांकन लेने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2022 तक ही है।
