बिहार राज्य के सारण जिला से अजय कुमार सारण मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि दिघवारा प्रखंड के अंर्गत पंचायत में अवस्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर निरीक्षण दिलीप कुमार ने किया। पूरी खबर सुनाने के लिए ऑडियो पर किलिक करें

Transcript Unavailable.

सिवान: दरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर वकील सिंह चौहान ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आशा दिवस मनाया। वही इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड अनुसार एवं मूल्यांकन सहायक शशी रंजन मुख्य रूप से मौजूद रहे। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर वकील सिंह चौहान ने आशा कार्यकर्ताओं को इस आशा दिवस कार्यक्रम के माध्यम से यह बताया कि क्षेत्र में तेजी से एक बार फिर कोरोनावायरस अपना पाव पसा रहा है। इसके रोकथाम के लिए लोगो के बीच प्रचार प्रसार करना होगा। इसके साथ ही चमकी बुखार को लेकर भी आशा कार्यकर्ताओं को गांव- गांव में लोगों को जागरूक करना है और यह बताना है कि 0 से 14 साल के बच्चों को रात्रि में खाली पेट नहीं सोने दे। धूप में जाने से बचाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि 2 दिन से अधिक बुखार या लूज मोशन की शिकायत हो तो आशा इसकी जानकारी पीएचसी को देंगी जिसके बाद पीएचसी के द्वारा एंबुलेंस मुहैया कराकर उस व्यक्ति का इलाज कराया जाएगा।

Transcript Unavailable.

दरौली प्रखंड के रामपुनक गांव स्थित स्कूल परिसर में इनौस राज्य परिषद सदस्य जगजीतन शर्मा के अध्यक्षता में गुरुवार को इंकलाबी नौजवान सभा की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें 14 अप्रैल बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर तैयारी पर समीक्षा किया गया। इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर इंकलाबी नवजवान सभा प्रखण्ड इकाई दरौली के तरफ से 11 बजे दिन से जुलूस निकाल कर बाबा साहेब के तैल चित्र पर फूल माला पहनाकर उनके विचरो को रखा जायेगा। बैठक में राज्य परिषद सदस्य जगजीतन शर्मा, आरवाईए प्रखण्ड अध्यक्ष लालबाबू पासवान, आनंद बिहारी, मोचन राम, कन्हैया कुमार, बबलू कुमार, राहुल कुमार, भुआल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

दरौली विधानसभा क्षेत्र समेत समुचे जिले में गर्मी परवान पर है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर है। इस वजह से दिन में हीट वेव का प्रकोप बढ़ गया है। नतीजतन लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गुरुवार को 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चली। इससे लू का भी प्रकोप रहा। पिछले 1 सप्ताह से जिले के लोग भीषण गर्मी की चपेट में है। लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप लोगों के लिए असहनीय हो जा रहा है। दोपहर में घर से बाहर निकलना लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। इधर मौसम विभाग के वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहेगी। हालांकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

दरौली प्रखंड के भिटोली पंचायत के अगसरा में यादवों के कुलदेवता काशीनाथ बाबा के दो दिवसीय पूजा को लेकर महुआई काली स्थान से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा महुअई काली स्थान से निकलकर अगसरा होते हुए दरौली घाट पहुंचा जहां से श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा और पुनः मंदिर परिसर पहुंचे जहां आचार्य ने पूजा आरंभ कराया। इस संबंध में भिटौली पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कृष्ण के जमाने कलयुग से ही इस गांव में पूर्वजों द्वारा मनाया जाता है इस पूजा को गोवर्धन पूजा महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है।

दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी में आधा दर्जन जगहों पर लगी आग से लाखो रुपए के फसलों को नुकसान पहुंचा है। खरिका टोला गांव में आग लगने से अरहर, गेंहू समेत अन्य समाना को नुकसान पहुंचा। पीड़ित खरिका टोला गांव निवासी शैलेंद्र कुमार यादव का कहना की अरहर की फसल को काटने के बाद उसे खेत में रखा गया था। जिसमे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। वही इन दिनों बेलौड़ मठिया, ओदिखोर, कोढवलिया, करदासपुर, सेमाटार, बहेलिया, भगवानपुर, तेनुआ, गांव शामिल है। यहां आज तक पीड़ित परिवार को किसी तरह की सहायता नही मिली है। वही फायर बिग्रेड द्वारा सूचना के बाद समय से ना पहुंचना भी एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है। लोगो की माने तो सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की टीम कभी भी नही पहुंचती। लोगो का कहना है की अगर सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम समय से पहुंच जाए। तो नुकसान काफी कम होता। सीओ सीओ शंभूनाथ राम ने बताया कि जहां से हमें सूचना लोगो द्वारा मिलती है। इसके लिए राजस्व निरीक्षक और कर्मचारी को भेजा जाता है। मामले की जांच करके इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेज दिया जाता हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.