जुड़कन मध्य विद्यालय में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के जुड़कर मध्य विद्यालय में 8 शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई इस मौके पर काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे वहीं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पथ पर चलने का संकल्प लिया गया
सतुवान पर्व को लेकर धर्म जागरण मंच के द्वारा समरसता भोज का आयोजन दरौली घाट पर किया गया। इस दौरान धर्म जागरण के सदस्यों और श्रद्धालुओं के बीच चना, मक्का और जौ का सतु के साथ विभिन्न तरह के अचार लोगों के बीच भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के लोगों द्वारा विद्वत कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान संगठन के सदस्य गिरधारी प्रसाद ने बताया कि सत्तू हमारा प्राचीन सभ्यता की भोजन है। यह सुपाच्य और हल्का भोजन है, साथ ही गर्मी के दिनों में यह हमारे शरीर में पानी की मात्रा को बनाकर रखता है। मोटा भोजन होने के कारण यह हमारे शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक है। इस सभ्यता को जीवित रखने के लिए यह भोज का आयोजन किया गया है।
बिहार राज्य के सारण जिला से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी से कहते हैं कि आग लग जाने से 18 घर के सामान जल कर राख हो गया। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें
बिहार राज्य के सारण जिला से संजीता कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि पंजाब नेस्नाइऑल बैंक से पैसे की लूट में मारे गए वहां के गार्ड का अंतिम संस्कार कर दिया गया। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें
सिवान: बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव की 132वीं जयंती समारोह के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान खेड़ाय स्थित बाबा साहेब आदम कद प्रतिमा पर भाकपा माले विधायक अमरजीत कुशवाहा, मुखिया पिंटू कुशवाहा समेत तमाम बुद्धिजीवी एवं गणमान्य वर्ग के लोगों ने माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर माले विधायक ने कहा कि बाबासाहेब ने हमेशा ही समाज के दबे कुचले और कमजोर वर्ग के लोगों को ऊपर उठाने की कोशिश की। उनके द्वारा बनाए गए संविधान से आज हमारा देश के लोगों को स्वतंत्रता और मौलिक आधार मिले हुए हैं। हम सभी को उनके बताए मार्गो का अनुसरण करते हुए उस पथ पर चलने की कोशिश करनी चाहिए और संविधान के प्रति हमेशा निष्ठावान बना रहना चाहिए।
बभनौली पेट्रोल पंप के समिप शुक्रवार को एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को बभनौली पंचायत के पूर्व बीडीसी प्रत्याशी सहित अन्य लोगों की मदद से मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के भलुई निवासी रामसरन राम का पुत्र उत्तम राम के रूप में की गई है।
सिवान: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पर इंकलाबी नौजवान सभा प्रखंड इकाई दरौली के तत्वधान में जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। जिसमें प्रखंड के सभी पंचायतों से लगभग 1500 नौजवानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आरंभ में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तैलचित्र की रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा दरौली सामुदायिक भवन से निकलकर गुठनी चौराहा, जैन स्कूल, छावनी रोड होते हुए थाना रोड तथा बाजार पहुंचाया। जहां शोभायात्रा एक सभा में तब्दील हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: दरौली प्रखंड के दरौली पंच मंदिरा घाट पर शुक्रवार को सरयू नदी में सतुआन के अवसर पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान दूर दराज से आए लोगो ने सुबह उठकर धार्मिक अनुष्ठान किया। उसके बाद वहां मौजूद पंडितो द्वारा उनका विधिवत पूजा अर्चना कराया गया। घाटों पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी में डुबकी लगाते दिखे। दूरदराज से पहुंचे पंच मंदिरा घाट पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था, विश्वास और उमंग के साथ स्नान किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: जहां एक तरह पुरा देश आज अम्बेडकर जयंती मना रहा है। वही दुसरी तरफ दरौली प्रखंड मुख्यालय में बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने के लिए बनाए गए चबूतरे को अहले सुबह बीडीओ द्वारा जेसीबी से तोडवा देने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे भाकपा माले नेता सह मुखिया लाल बहादुर भगत समेत अन्य दलित नेताओं में भारी आक्रोश है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
