सिवान: दरौली प्रखंड के दरौली पंच मंदिरा घाट पर शुक्रवार को सरयू नदी में सतुआन के अवसर पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान दूर दराज से आए लोगो ने सुबह उठकर धार्मिक अनुष्ठान किया। उसके बाद वहां मौजूद पंडितो द्वारा उनका विधिवत पूजा अर्चना कराया गया। घाटों पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी में डुबकी लगाते दिखे। दूरदराज से पहुंचे पंच मंदिरा घाट पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था, विश्वास और उमंग के साथ स्नान किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।