दरौली प्रखंड के रामपुनक गांव स्थित स्कूल परिसर में इनौस राज्य परिषद सदस्य जगजीतन शर्मा के अध्यक्षता में गुरुवार को इंकलाबी नौजवान सभा की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें 14 अप्रैल बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर तैयारी पर समीक्षा किया गया। इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर इंकलाबी नवजवान सभा प्रखण्ड इकाई दरौली के तरफ से 11 बजे दिन से जुलूस निकाल कर बाबा साहेब के तैल चित्र पर फूल माला पहनाकर उनके विचरो को रखा जायेगा। बैठक में राज्य परिषद सदस्य जगजीतन शर्मा, आरवाईए प्रखण्ड अध्यक्ष लालबाबू पासवान, आनंद बिहारी, मोचन राम, कन्हैया कुमार, बबलू कुमार, राहुल कुमार, भुआल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।