आंदर प्रखंड के असांव पंचायत के वार्ड दो गोड़ टोली में सड़क पर नाले के पानी बहने से जलजमाव हो गया है जिससे आए दिन लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बाइक सवार इस सड़क पर अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो चुके हैं परंतु प्रशासन व जनप्रतिनिधि का ध्यान इस पर बिल्कुल नहीं जाता जिससे हम लोग काफी परेशान है। इससे लोगों को मलेरिया चर्म रोग आदि बीमारियों का भय सता रहा है

आंदर प्रखण्ड क्षेत्र के पतार पंचायत के भूसी टोला गांव में मंगलवार की देर दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है वहीं तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मृत महिला की पहचान भूसी टोला निवासी विद्यासागर यादव की 45 वर्षीय पत्नी दुली देवी है।वही घायलों में उनका 13 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश यादव जो गंभीर रूप से घायल है जिसको रघुनाथपुर प्राथमिक उपचार के बाद सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। तथा दो अन्य बच्चे दीनबंधु यादव और हरेंद्र यादव की पुत्री पिंकी कुमारी का रघुनाथपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विद्यासागर अपने खेत में धान के बिचड़े उखाड़ रहे थे। तभी 3 बजे के करीब तेज बारिश आ गई।जिससे बचने के लिए पेड़ के नीचे सभी लोग छुप गए। इसी बीच आकाशीय बिजली गिर गई और लोग घायल हो गए

आंदर प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा-माले एव आखिल भारतीय किसान महासभा के द्वारा सोमवार को चार सूत्री मांगों के सवाल पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान महासभा के जिला अध्यक्ष शीतल पासवान ने किया।इस दौरान लोगों का मांग था कि छोटी-बड़ी नहर को सफाई कराया जाए।एवं बन्द पड़े नल-कूप को मरम्मत कर तत्काल पानी की व्यवस्था किया जाय,सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दिया जाय,किसानों को 25 रुपये डिजल अनुदान पर दिया जाय, इसके साथ ही आंदर प्रखण्ड को सुखा ग्रस्त घोषित किया जाये।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आंदर प्रखंड क्षेत्र के मानपुर पतेजी ,जयजोरी,आंदर समेत विभिन्न शिवालयों पर सावन की दुसरी सोमवारी और प्रदोष व्रत को लेकर शिव भक्तों ने भोलेनाथ को जलाभिषेक किया।इस दौरान श्रद्धालु प्रसिद्ध जयजोरी शिव मंदिर, आंदर शिव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में भोलेनाथ का दर्शन कर जलाभिषेक किया तथा पुष्प, अक्षत, बेलपत्र नववैध अर्पित कर अपने और परिजनों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चितौड़ गांव निवासी रंभू सिंह को हर साल की भांति इस साल भी 26 जुलाई कारगिल दिवस पर याद किया जाएगा । इसको लेकर शहीद की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि रम्भू सिंह राजकीय मध्य विद्यालय चित्तौड़ परिसर में नव युवकों द्वारा उनके प्रतिमा की साफ-सफाई करने के बाद दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आंदर प्रखंड के चितौड़ गांव में कारगिल विजय दिवस सप्ताह के तहत पूर्व एच एफ ओ एस एन पांडे के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद रम्भू सिंह की प्रतिमा पर फूल अर्पण कर उन्हें याद किया गया।शहीद रम्भू सिंह 27 वर्ष के उम्र में ही कारगिल युद्ध में पाकिस्तान से लड़ाई करते हुए देश के लिए शहीद हो गए थे।शहीद रम्भू सिंह के परिजनो और गाँव के लोगो द्वारा प्रतिवर्ष शहीद कारगिल दिवस पर अपने शहीद रम्भू सिंह को याद कर उनके प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर याद किया जाता है। और इस बार भी कारगिल विजय दिवस सप्ताह के तहत रविवार को उन्हे याद कर उनके प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पण किया गया। इसके साथ ही उनकी पत्नी और पुत्री को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

अजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब केन्द्र सरकार के द्वारा पैकेट बंद खाद्य सामग्री पर 5 % जीएसटी लागू कर दी गयीं ।जिससे आम लोगों के किचन का वजट बिगड गया है। जहां मजदूर वर्ग के लोगों के लिए दो वक्त की रोटी बड़ी मशक्कत के बाद नसीब होती है।ऐसे लोग जीएसटी के साथ खाद्य सामग्री खरीदने के पैसे कहां से जुटा पाएंगे। एक तो बिहार राज्य में सीमित रोजगार है

आंदर प्रखण्ड के तियाय गांव में शनिवार को मतदाता जागरूकता सह शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ आंदर के प्रखंड सचिव डॉ राकेश बैठा के नेतृत्व में किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर शैलेंद्र ने किया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

आंदर प्रखंड क्षेत्र के आंदर व असांव थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार भी आरओ धर्मेंद्र कुमार थाना अध्यक्ष मनोज कुमार तथा सीओ रामेश्वर राम द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसमें आंदर,जमालपुर, जयजोर,मानपुर पत्तेजी,सहसरांव, अर्कपुर, आदि गांव से फरियादी अपना भूमि विवाद से संबंधित फरियाद लेकर में पहुंचे।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव में पाटीदारों द्वारा दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि जयजोर गांव निवासी सरस्वती देवी ने थाना में आवेदन देकर शिवजी साह को नामजद किया था। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।