बिहार राज्य के किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत दाढ़ी बस्ती नामक गांव में नहीं आ रहा है नल जल योजना के अंतर्गत शुद्ध पेयजल वहां के ग्रामीणों का यह कहना है कि नल जल योजना के अंतर्गत जो पाइप लगाया गया वह पाइप फट चुका है जिससे शुद्ध पेयजल उनके गांव में नहीं आता है जिससे वहां के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या हो रही है वहां के ग्रामीण काफी परेशान कर रहे हैं पाइप को मरम्मत कराने की मांग।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारियलवाड़ी नामक विद्यालय का हाल हुआ बेहाल विद्यालय पूरी तरह जर्जर हो चुकी है खिड़की टूट चुका है तथा दरवाजा टूटे हुए है जिससे वहां के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को ठंड के मौसम में काफी समस्या होती है जिससे वहां के शिक्षक तथा विद्यार्थी है काफी परेशान कर रहे हैं विद्यालय को मरम्मत कराने की मांग।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड के अंतर्गत रसल हाई स्कूल बहादुरगंज मैदान के प्रांगण में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत जीविका की ओर से ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार सम्बंधित प्रशिक्षण का निःशुल्क सुअवसर रोजगार मेला दिनांक- 15 दिसम्बर 2022, गुरुवार, समय सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के गुवाबारी पंचायत वार्ड नंबर 5 में मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना नल जल योजना के तहत 2 दिनों से नहीं आ रहा है पानी। जिससे आम जनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोगों की मांग है कि उन लोगों को प्रतिदिन पानी मिले।

बहादुरगंज नगर पंचायत में एनजीओ के सफाईकर्मी द्वारा वार्ड संख्या छह जुरेल टोला के पास नदी धार के किनारे कचड़ा व गंदगी गिराने का टोलावासियों ने विरोध जताया है। लोगों ने नप के कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित ज्ञापन देकर समाधान की गुहार लगायी।

दिघलबैंक - बहादुरगंज मार्ग पर भागमभाग की इस दौर में सबको अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंचने की जल्दी होती है. किसी को दफ्तर प्रतिनिधि जाने की जल्दी है तो किसी को स्कूल और कॉलेज जाने की जल्दी है।ऐसे में कुछ लोग अनजाने में यातायात नियमों की हवा निकाल रहे हैं. दिघलबैंक बहादुरगंज मार्ग पर मात्र ऑटो है यातायात के साधन क्योंकि नेपाल सीमा से जिला मुख्यालय के लिए नहीं चलती है एक भी बस विशेषज्ञों व आंकड़ों की बात करें तो अधिकांश सड़क हादसे यातायात नियमों का उल्लंघन से ही होते हैं. भीड़ से बचने के लिए किसी भी दिशा में वाहन चलाने की बात हो या बगैर हेलमेट के बाइक चलाना दोनों ही शान की बात बन गयी है. बाइक पर सवार नाबालिग बच्चों की रफ्तार को देख कर दिल दहल जाता है।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत कटहल वाड़ी नामक गांव में पिछले 16 दिनों से नहीं आ रहा है नल जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल वहां के ग्रामीणों से मिलने पर यह पता चला कि यह समस्या उनके यहां नल लगने के बाद से ही शुरू हो गई है कभी नल टूट जाते हैं तो कभी पाइप फट जाते हैं जिससे वहां के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिलता है कभी-कभी नियम अनुसार शुद्ध पेयजल नहीं देते जिससे शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है जिससे वहां के ग्रामीण कर रहे हैं नियमानुसार शुद्ध पेयजल देने की मांग।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत कटहल वाड़ी चौक नामक जगह में सड़क का हाल हुआ है बेहाल वहां के ग्रामीणों से मिलने पर यह पता चला कि यहां मार्केट होने से ज्यादा वाहन चलती है जिससे सड़क पर छोटे-छोटे गड्ढे होने लगे थे लेकिन मरम्मत ना हो पाने की वजह से यह गड्ढे बढ़ते बढ़ते सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई जिससे वहां के ग्रामीणों तथा सड़क पर चलने वाले राहगीरों को सड़क पर आवागमन में काफी समस्या हुई है जिससे वहां के ग्रामीण काफी परेशान कर रहे हैं जल्द से जल्द सड़क को मरम्मत कराने की मांग।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत खुदागंज नामक गांव में पिछले 12 दिनों से नहीं आ रहा है नल जल योजना के अंतर्गत शुद्ध पेयजल वहां के ग्रामीणों से मिलने पर यह पता चला कि यह समस्या उनके आए दिन होती रहती है कभी-कभी 2 दिन कभी-कभी 4 दिन कभी-कभी 7 दिन पानी नहीं देते हैं जिससे वहां के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या हो रही है वहां के ग्रामीण कर रहे हैं नियम अनुसार शुद्ध पेयजल देने की मांग।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत खुदागंज से बंगाली चौक जाने वाली सड़क हो गई है पूरी तरह जर्जर वहां के ग्रामीणों का यह कहना है कि यह समस्या सड़क बनने के बाद से ही शुरू हो गई है सड़क पर ज्यादा वाहन चलने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने लगे हैं जिससे अभी पूरी तरह सड़क जर्जर हो चुकी है लेकिन मरम्मत ना हो पाने की वजह से सड़क का जर्जर बढ़ते जा रहा है जिससे वहां के ग्रामीणों तथा राहगीरों को सड़क पर आवागमन में काफी समस्या हो रही है जिससे ग्रामीण कर रहे हैं जल्द से जल्द सड़क को मरम्मत कराने की मांग।