बिहार राज्य के किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत कुम्हिया से अलसियाबारी से अलसियाबारी जाने वाली मुख्य सड़क का हाल हुआ है बेहाल वहाँ के ग्रामिणो का यह कहना है कि यह सड़क काफी लंबे समय से खराब है जिससे वहाँ के ग्रामिणो को सड़क पर आवागमन में काफी समस्या हो रही है जिससे वहाँ के ग्रामिण है काफी परेशान,कर रहे है खराब सड़क को मरहमत करने की मांग।

बिहार राज्य किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत कुम्हिया नामक गाँव मे पिछले सात दिनों से नहीं मिल पा रहा है नल जल योजना के अंतर्गत शुद्ध पेयजल वहां के ग्रामीणों का यह कहना है कि उनके गाँव ऐसी समस्या काफी लंबे समय से चलती आ रही है कभी पाईप फट जाते हैं तो कभी नल टूट जाते हैं जिससे उन्हें शुद्ध पेयजल नहीं मिल पाता है वहां के ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उनके गांव में नियम अनुसार शुद्ध पेयजल नहीं दिया जाता है जिससे वहां के ग्रामीण है काफी परेशान, कर रहे हैं नियमानुसार शुद्ध पेयजल देने की मांग।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत देसियाटोली नामक गांव में स्ट्रीट लाइट खराब होने से ग्रामिण है काफी परेशान वहाँ के ग्रामिणो का यह कहना है कि उनके गाँव मे केवल 1 ही स्ट्रीट लाइट है वह भी खराब हो गयी है जिस कारण वहाँ के ग्रामिणो को रात के अंधेरे में काफी समस्या हो रही है जिस कारण ग्रामिण है काफी परेशान कर रहे है स्ट्रीट लाइट को सही कराने की मांग।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत देसियाटोली हाट नामक स्थान में सड़क का हाल हुआ है बेहाल वहीं ग्रामिणो का यह कहना है कि उनके यहाँ यह समस्या सड़क बनने के कुछ ही समय बाद से शुरू हो गयी है जिस कारण वहाँ के ग्रामिण है काफी परेशान कर रहे है सड़क को सही कराने की मांग।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत जय सिया टोली नामक गांव में शफीक आलम जी के घर में नहीं आ रहा है नल जल योजना के अंतर्गत शुद्ध पेयजल शफीक आलम जी का यह कहना है कि उनके नल जल योजना के अंतर्गत जो नल लगाया गया है वो टूट चुका है जिस कारण उन्हें शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या हो रही है शफीक आलम जी कर रहे हैं जल्द से जल्द नल को सही कराने की मांग।

किशनगंज जिले के बहादूरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत देसियाटोली पंचायत में सड़क निर्माण के कुछ समय बाद ही जर्जर हो चुकी है,साथ ही कल्वर्ट बीच से टूट चुकी है,जो बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण कर रही है इस बात पर जनप्रतिनिधियों ने भी चुप्पी साधी है,जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है,वही आक्रोशित लोगों ने जल्द से जल्द इसकी मरमत्ती की मांग की है |

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता तपन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत मोहम्मद नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में सड़क का हाल हुआ है बेहाल वहां के ग्रामीणों से मिलने पर यह पता चला कि यह समस्या बरसात के दिनों में बारिश की चपेट में आने से सड़क ढ़ह गई है जिस कारण वहां के ग्रामीणों तथा सड़क पर आवागमन कर रहे राहगीरों को सड़क पर आवागमन में काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहां के ग्रामीण तथा राहगीर कर रहे हैं जल्द से जल्द सड़क को मरम्मत कराने की मांग।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के गोवा बाड़ी पंचायत वार्ड नंबर 5 के कई रास्ते अंधेरे में डूबे रहते हैं। पोलों पर एलईडी लाइट लगायी गयी थी, लेकिन अधिकांश लाइट या तो खराब गए या कनेक्शन सही नहीं रहने से नहीं जल रहे हैं। जिससे लोगों को चोर उचक्कों का भय सताता रहता है। लोगों ने पंचायत प्रशासन से अविलंब सभी जगहों पर एलईडी लाइट चालू करवाने की मांग की है।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के गुवाबारी पंचायत के वार्ड नंबर 05 में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई हैं नगर की किसी भी नल में नहीं आ रहा है पानी। वार्ड के लोगों का मांग है की नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत दाढ़ी बस्ती से नारियलवाड़ी जाने वाली मुख्य सड़क का हाल हुआ है बेहाल वहां के ग्रामीणों से मिलने पर यह पता चला कि यह समस्या सड़क पर ज्यादा वाहन चलने से हुई है सड़क पर ज्यादा वाहन चलने से सड़क पर छोटे छोटे गड्ढे होने लगे थे लेकिन मरम्मत ना हो पाने की वजह से यह गड्ढे बढ़ते गए और अभी सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है जिससे वहां के ग्रामीणों को सड़क पर आवागमन में काफी समस्या हो रही है वहां के ग्रामीण है काफी परेशान कर रहे हैं सड़क को मरम्मत कराने की मांग।